..................... Tv Actress Aishwarya Khare Buys A New House In Mumbai Performs Griha Pravesh With Family - Hindi Filmibeat

भोपाल से खाली हाथ आई इस एक्ट्रेस ने 31 की उम्र में मायानगरी में खरीदा आशियाना, ग्रहप्रवेश में हुईं इमोशनल

Aishwarya Khare Gets Emotional In Griha Pravesh: टीवी की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या खरे इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है क्योंकि उन्होंने हाल ही में अपने सपनों का आशियाना मुंबई में बना लिया है। 32 साल की उम्र में इतनी बड़ी कामयाबी हासिल करना कोई आम बात नहीं होती है।

Aishwarya Khare

सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या खरे के नए घर का वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इसमें वह खुशी से उछलती हुई भी देखी जा सकती हैं। दौरान में थोड़ा भावुक भी हो गई थी। उन्होंने अपने परिवार के साथ में नए घर में गृह प्रवेश किया। मुंबई में नया घर बनाकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा है।

घर में एंट्री करने से पहले हुई नर्वस

वीडियो में ऐश्वर्या खरे सबसे पहले रिबन काटकर अपने घर में एंट्री लेती है और रिबन काटने से पहले वह काफी ज्यादा नर्वस भी नजर आती है। लेकिन उनका परिवार उनके पीछे उनका खड़ा होकर चियर-अप करता हुआ नजर आया। परिवार के मोटिवेशन के बाद में उन्होंने रिबन काटा और नए घर में कदम रखा। मेहनत की कमाई से बने इस घर में कदम रखते ही वह उसको खूब निहारती हुई नजर आई।

परिवार के साथ की गृह प्रवेश की पूजा

इसके बाद में ऐश्वर्या खरे अपने परिवार के साथ मिलकर गृह प्रवेश की पूजा करती हुई नजर आई। बेटी की खुशी में उनके माता-पिता भी इमोशनल और गर्व से भरे हुए भी देखे गए। मध्य प्रदेश के भोपाल के रहने वाली ऐश्वर्या खरे के लिए मुंबई में अपना घर खरीदना किसी बड़ी सक्सेस से काम नहीं है।

ऐश्वर्या खरे का वर्कफ्रंट

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ऐश्वर्या खरे इस समय कलर्स टीवी के शो 'डॉ. आरंभी' भी में आरंभी का किरदार निभाती हुई नजर आ रही है। इससे पहले उन्होंने टीवी पर 'लाल इश्क' और 'ये शादी है या सौदा' जैसे लोकप्रिय शोज में भी काम किया है।

Read more about: tv news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X