..................... TV Actress Addite Malik Quit Acting Now Runs 8 Restaurants And Cafes In Mumbai - Hindi Filmibeat

कभी टीवी पर संस्कारी बहू बनकर लूटी लाइमलाइट, आज एक्टिंग छोड़ ये हसीना बनी करोड़पति बिज़नेसवुमेन!

Addite Malik Restaurant Business: टीवी की ऐसी काफी सारी हसीनाएं हैं जो आज के वक्त में एक्टिंग को छोड़कर एक सफल बिजनेस वूमेन बन चुकी है। इनमें से एक अदिति मलिक भी है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उन्होंने टीवी अभिनेता मोहित मलिक के साथ में शादी की थी और मां बन जाने के बाद वह एक्टिंग छोड़ कुछ अलग करना चाहती थी।

Addite Malik

8 रेस्टोरेंट की मालकिन बन चुकी है अदिति

इसीलिए अदिति मलिक ने आखिरी बार साल 2012 में 'छब्बिस बराह' सीरियल में काम किया। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग को पूरी तरीके से छोड़ दिया था और हॉस्पिटैलिटी बिजनेस में पूरा फोकस किया। अभी के वक्त में मुंबई में 'द बाउल कंपनी' और मल्टीप्ल कैफे-रेस्टोरेंट के साथ वह 8 रेस्टोरेंट की मालकिन बन चुकी है।

अभी के समय में अदिति मलिक करोड़पति बिजनेस वूमेन बन गई है और रेस्टोरेंट बिजनेस से वह तगड़ी कमाई भी कर रही हैं। उन्होंने रियल लाइफ में हर एक रोल को बहुत ही खूबसूरती से निभाया है और जिस भी काम में उन्होंने हाथ आजमाया उसको शिद्दत से किया। साथ ही सफलता भी हासिल की।

परिवार को रखती हैं सबसे ऊपर

जब अदिति मलिक टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही थी तो उन्होंने अपने हर एक रोल को बखूबी निभाया है। अभी के वक्त में रियल लाइफ में भी वह अपने सारे किरदार निभा रही हैं। चाहे एक बेटी का हो, मां का हो या पत्नी का हो। वह काम के साथ-साथ अपने परिवार को भी संभालती है और पति को भी सपोर्ट करती हैं।

अदिति हैं बेहद अच्छी मां

अदिति मलिक ने मां के तौर पर भी हर एक जिम्मेदारी को निभाया और उनकी सोशल मीडिया प्रोफाइल से साफ पता चलता है कि उनके लिए उनका परिवार कितना ज्यादा महत्वपूर्ण है। वह जब भी सोशल मीडिया पर बेटे या पति के साथ में तस्वीरों को शेयर करती हैं तो फैंस उन पर खूब प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं।

Read more about: mohit malik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X