Aashika Bhatia: बिन कपड़े बेड की चादर लपेटे बदन छिपाते दिखी टीवी एक्ट्रेस, आखिर क्या बताना चाहती है!

Aashika Bhatia: कभी अपने मोटापे की वजह से ट्रोल हो चुकी आशिका भाटिया आज एक पॉपुलर हीरोइन हैं और अपने हॉट लुक्स से फैंस को मदहोश करती नजर आती हैं।
कई रियलिटी टीवी शो जैसे खतरों के खिलाड़ी, बिग बॉस, लॉकअप इत्यादि के ऑफर पा चुकी आशिका भाटिया एक दशक से भी अधिक समय से टीवी की दुनिया में हैं। कुछ रंग प्यार के ऐसे भी, प्रेम रतन धन पायो और मीरा जैसे शोज ने आशिका भाटिया को अलग पहचान दिलाई। लेकिन इसके अलावा भी आशिका भाटिया सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी है और इसी वजह से वह खूब चर्चा में रहती है।
दरअसल, हाल ही में आशिका भाटिया ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है जिसमें वे एक बेड पर बैठी हुई है और उन्होंने अपने बदन को छुपाने के लिए सफेद रंग की चादर ओढ़ी हुई है। इस फोटो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, एंजेल फेस, डेविल थॉट्स।
हालांकि उनके फैंस और फॉलोअर्स यह बात नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर आशिका भाटिया ऐसी फोटो पोस्ट कर क्या साबित करना चाहती हैं। इसी वजह से फैंस उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। कुछ फैंस कह रहे हैं फ्लॉप होने पर क्या-क्या करना पड़ता है। कुछ लोग कह रहे हैं कि यह तो अजीब वाहियात है, तो कोई एसी चलाने की बात कर रहे हैं। वही एक फैन ने लिखा, अगली की जगह एंजेल गलती से लिख दिया है यहां पर अगली फेस, डेविल थॉट्स का कैप्शन होना चाहिए था। वहीं कोई ये कमेंट करता नजर आ रहा है कि कितना रोमांटिक मौसम है। कोई यह कमेंट कर रहा है कि क्या अदा है। इस तरह के आशिका की पोस्ट पर हजारों लाइक और कमेंट आ चुके हैं।
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब आशिका को ऐसे कमेंट फैंस और फॉलोअर्स से मिले हैं क्योंकि इससे पहले भी आशिका अपनी कई हॉट फोटोज पोस्ट करके फैंस को मदहोश कर चुकी है।
आपको बता दें, हाल ही में एक इंटरव्यू में आशिका ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें बिग बॉस, खतरों के खिलाड़ी और लॉकअप जैसे कई रियलिटी शो से ऑफर्स आ रहे हैं लेकिन उन्होंने कभी इसके लिए हां नहीं किया। लेकिन हो सकता है कि वह आने वाले समय में बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी में नजर आए। एक्ट्रेस का कहना है कि खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस दोनों ही बहुत इंटरेस्टिंग शो है जबकि लॉकअप शो उन्होंने आज तक नहीं देखा है। उन्होंने यह भी बताया कि वे इंसेक्ट, सांप और इसी तरह की चीजों से वे बहुत डरती हैं। अब देखना होगा कि अपकमिंग सीजन में क्या आशिका भाटिया इन शोज में दिखेंगी या फिर इसी तरह से अपने हॉट अंदाज से फैंस को मदहोश करती रहेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











