ईद ने दी टीवी कलाकारों को राहत
शूटिंग के अपने व्यस्त कार्यक्रम के चलते अक्सर परिवार से दूर रहने वाले टीवी कलाकारों के लिए ईद कुछ राहत लेकर आई। शुक्रवार को ईद के मौके पर टीवी अभिनेत्री हिना खान और अनस राशिद ने शूटिंग खत्म होने के बाद दावत देने की योजना बनाई।
स्टार प्लस के धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा (हिना खान) ने कहा, "मैं परिवार संग त्यौहार मनाना चाहती हूं। मां द्वारा बनाई जाने वाली बिरयानी और रेशमी कबाब खाने को बेकरार हूं।"

वहीं, 'दीया और बाती हम' में सूरज का पात्र निभा रहे अनस राशिद ने कहा, "हर साल हम मेरे घर पर ईद मनाते हैं लेकिन इस बार ईद पर शूट पर रहूंगा। शूट के बाद जरूर मैं दोस्तों संग अलग तरह से ईद मनाऊंगा।"
'साथ निभाना साथिया' में अहम की भूमिका निभाने वाले मोहम्मद नजीम के जीवन में भी "ईद खास जगह रखती है।"
उन्होंने कहा, "भाई-बहनों संग घंटों बिताने की यादें अभी तक संजोई हुई हैं। इस दौरान सबसे अच्छा लगता था खाना।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications