#Confirm..इस कपल की राहें अलग..अब नहीं दिखेंगे साथ में!
पिछले दिनों खबर आई थी कि टेलिवीज़न स्टार विवियन डिसेना और उनकी पत्नी वाहबिज के रिश्ते में दरार आ गई है, जिस कारण दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। इन दोनों ने अपने रिश्ते को बचाने के लिए खुद को पूरा समय दिया था, लेकिन शायद इनका ये प्रयास काम न आ सका।

टीवी के सबसे क्यूट कपल के बीच आई दरार..क्या टूट जाएगा दोनों का रिश्ता!
हाल ही में खबर आ रही है कि ये दोनों अब अलग हो गए हैं। इस खबर पर खुद विवियन ने मुहर लगा दी है। विवयन ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा, 'ये बातें पर्सनल हैं और मैं इन्हें पर्सनल ही रखना चाहता हूं। हम दोनों एडल्ट्स हैं और तीन साल से शादीशुदा हैं।
सिर्फ हम दोनों ही यह निर्णय ले सकते हैं कि हम दोनों के बीच क्या हो रहा है। मीडिया सिर्फ बातें बनाएगी और रिपोर्ट्स पब्लिश करेगी।'
"जब प्रत्युषा मामले में कुछ नहीं बिगड़ा तो तू क्या बिगाड़ लेगी"
बता दें, दोनों को पारसी न्यू ईयर सेलिब्रेशन में भी साथ नहीं देखा गया था और विवियन अपनी पत्नी के बर्थडे पर भी उनके साथ नहीं थे।
कहा जा रहा है कि विवियन कुछ दिनों से अपने घर में नहीं रह रहे हैं और सरगुन मेहता की बर्थडे पार्टी में भी दोनों अलग-अलग ही आए थे।
#DoubleDhamaka..होस्टिंग + एक्टिंग.. 'खिचड़ी' सुपरस्टार का कमबैक..अब आएगा मज़ा!
इंटरव्यू में विवियन ने ये भी कहा कि निजी जिंदगी की वजह से उनके काम पर असर नहीं पड़ता। फिलहाल विवियन अपने शो 'शक्ति' में बिजी हैं और वाहबिज 'बहू हमारी रजनीकांत' में नजर आती हैं।
सूत्र ने बताया, 'इस रिश्ते में कोई तीसरा व्यक्ति नहीं है। दोनों ने महसूस किया है कि दोनों एक-दूसरे से काफी अलग हैं।दोनों अलग-अलग बैकग्राउंड से आते हैं।
वाहबिज पुणे के एक प्रभावशाली परिवार से आती हैं, जबकि विवियन उज्जैन के हैं। वाहबिज आउटगोइंग मानी जाती हैं लेकिन विवयन इंट्रोवर्ट हैं।'


Click it and Unblock the Notifications






