आखिर क्यों इस फेमस एक्टर ने कहा अपनी मां से झूठ
टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला बचपन में अपनी मां से डर कर झूठ बोला करते थे।
हाल ही में दिल से दिल तक शो से सिद्धार्थ शुक्ला ने डेली शो में वापसी की है। छोटे पर्दे पर आज्ञाकारी बेटे के किरदार में वह कई बार रंग जमा चुके हैं। असल जिंदगी में मामला उल्टा है। सिद्धार्थ बचपन में अपनी मां से झूठ बोला करते थे। मामला इतना बिगड़ गया था कि पड़ोसियों के कारण सिद्धार्थ को अपनी मां के गुस्से का सामना करना पड़ता था। आखिर क्यों जानते हैं खुद सिद्धार्थ से।
सिद्धार्थ कहते हैं, मैं कॉलेज में अपने दोस्तों के बारे में मां से नहीं बताया करता था। खासकर लड़कियों के बारे में । मेरे कॉलेज ग्रुप में लड़कों से ज्यादा मेरी लड़कियों से दोस्ती थी। कॉलेज से लौटने के दौरान में काफी समय तक अपने घर के पास उनके साथ बात किया करता था।
इसके बारे में मां को जरा सी भी भनक नहीं थी। मैं भी बेफ्रिक होकर अक्सर घर के नीचे बैठ कर अपने दोस्तों से बाते किया करता था। हमारे परिवार का माहौल अच्छा था। मगर मैं ही घर पर अधिक खुल कर बात नहीं किया करता था।यह सोचकर मैं घर पर अपने कॉलेज की किसी बात का जिक्र नहीं किया करता था।

लेकिन एक दिन इसकी खबर मां को हमारे पड़ोसियों से मिल गई। उन्हें यह बात कतई पसंद नहीं आयी। एक दिन उन्होंने साफ शब्दों में आकर मुझसे कहा कि तुम बेझिझक मुझसे अपने दोस्तों के बारे में बात कर सकते हो। झूठ रिश्तों में दरार लाती है।
तब से लेकर आज तक, मैंने कभी अपनी मां से झूठ नहीं किया। आज भी उनके पास मेरे हर दिन का जानकारी होती है। अपने गर्लफ्रेंड के बारे में भी मैं उनसे कई बाते शेयर करता हूं। पहले मां से डरता था। अब वह मेरी सबसे अच्छी दोस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications











