Interview.. पीएम मोदी से ज्यादा मैं बोलती हूं- श्रेनु पारिख

एक खास बातचीत में श्रेनु पारिख ने टीवी इंडस्ट्री में दो साल बाद वापसी करने की खास वजह बताई। पेश है बातचीत के मुख्य अंश।

By Prachi Dixit

श्रेनु पारिख असल जिंदगी में मजाकिया इंसान हैं। वह जिंदगी को सिर्फ जीती नहीं हैं बल्कि हर दिन छोटी- छोटी खुशियों से महसूस करने की कोशिश करती हैं। मजाक में वह यह तक कह जाती हैं कि जितना हमारे देश के प्रधानमंत्री नहीं बोलते ,उससे ज्यादा मैं बोलती हूं।बहरहाल, श्रेनु ओबेरॉय परिवार की नयी दुल्हन बनने जा रही हैं। इश्कबाज़ की बढ़ती हुई टीआरपी को देखते हुए, शो के मेकर्स अब ओबेरॉय भाइयों की लव स्टोरी को ट्विस्ट देने के लिए दिल बोले ओबेरॉय की शुरुआत करने जा रहा है।

दो साल बाद श्रेनु पारिख इस शो से दोबारा टीवी इंडस्ट्री में वापसी करने जा रही हैं। चलिए सुनते हैं, श्रेनु की जुबानी उनके कम बैक की कहानी।

Shrenu Parikh

श्रेनु कहती हैं,भोजपुरी किरदार सीखने के लिए मैंने भोजपुरी शो लगातार देखें। इससे मुझे बरेली की राउडी लड़की का किरदार निभाने में मदद मिली। मेरे पास ज्यादा समय नहीं था। इस शो की शूटिंग शुरू होने से पहले मैंने कई वर्कशॉप किए। यह शो मेरे लिए चट मंगनी पट ब्याह की तरह था। मसलन, शो के लिए मुझे आज कास्ट किया गया और दूसरे दिन से हमारी शूटिंग शुरू हो गयी।

टीवी पर किसी भी नए शो के लांच से पहले तकरीबन आठ महीने का वक्त लगता है। यह शो तो बहुत जल्दी शुरू हो गया। मुझे किरदार के लिए तैयारी करने का समय भी नहीं मिला। मेरे पहले शो इस प्यार को क्या नाम दूं , को ऑन एयर होने में आठ महीने लग गए थे। यह शो मेरे लिए पूरी तरह नया है। इससे पहले मैंने इश्कबाज़ शो का कोई एपिसोड नहीं देखा है। वैसे, मेरे किरदार के लिहाज से यह फायदेमंद हैं। अगर मैंने पहले से यह शो देखा होता तो शायद मेरे लिए कहानी के लिहाज से फ्रेशनेस नहीं रहती।

किरदार की तरह मेरे लिए भी ओबेरॉय परिवार के सभी सदस्य नए हैं। टीवी पर मैं हर तरह के शो देखना पसंद नहीं करती हूं। तमन्ना जैसे कंटेंट आधारित शो मेरी पहली पसंद हैं और हमेशा रहेंगे।काफी दिनों तक मैं टेलीविजन इंडस्ट्री से दूर रही। मैं सिर्फ चुनिंदा शो को प्राथमिकता देना चाहती हूं। अच्छा ही हुआ, देर से सही, लेकिन इश्कबाज़ जैसे टॉप टीवी शो के दूसरे भाग दिल बोले ओबेरॉय से वापसी कर रही हूं। यह शो बाकी के टीवी शो की तरह नहीं है। इस शो में सस्पेंस ,थ्रिलर और रोमांस तीनों का तालमेल बखूबी किया गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X