दहेज उत्पीड़न के आरोप में टीवी एक्टर शोभित अत्री गिरफ्तार

कलर्स के चर्चित सीरयल्स में एक रहा है "ना आना इस देश लाडो" में, महिलाओं की समस्याओं वाले इस सीरयल में हीरो का रोल करने वाले अभिनेता शोभित अत्री रील लाइफ में तो महिलाओं के हक और उनकी सुरक्षा की बात करते नजर आये थे लेकिन रीयल लाइफ में जनाब खुद अपनी बीवी निशा अत्री के आरोपों के चलते पुलिस की गिरफ्त में आ गये हैं।

Must Read: टीवी जगत की चटपटी खबरें

खबर है कि अभिनेता शोभित पर उनकी पत्नी निशा ने दहेज उत्पीड़न और मानसिक आघात पहुंचाने का आरोप लगाया है। जिसके चलते पुलिस ने शोभित को उनके यमुनानगर वाले घर से गिरफ्तार किया है। शोभित की गिरफ्तारी पुलिस के लिए झमेले का कारण बन गयी। जिस समय पुलिस शोभित को गिरफ्तार करने के लिए उनके घर पहुंची थी उस समय शोभित के पिता ने पुलिस को ऐसा करने से रोका और अपनी बहू को गलत ठहराया, यहां तक कि उन्होंने पुलिस को रोकने के लिए रिवाल्वर भी निकाल ली थी लेकिन पुलिस की फटकार के बाद शोभित गिरफ्तार हो गये।

मालूम हो कि शोभित और निशा की शादी दो साल पहले 30 जनवरी, 2012 को हुई थी। निशा भी हरियाणा निवासी है। निशा का आरोप है कि शोभित ने शादी के कुछ ही समय बाद पैसे की मांग करने लगा, जब उसने मना किया तो शोभित ने उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया, यहां तक कि वो उसे ससुराल में छोड़कर एक्टिंग के लिए मुंबई चला गया। शोभित की अनुपस्थिति में उसके घरवाले भी निशा को कष्ट देने लगे। निशा ने कहा कि शोभित ने उससे 10 लाख की डिमांड की थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X