ये टीवी एक्टर अपने पूरे परिवार और छोटे से बच्चे को लेकर पहुंचा था कश्मीर, पहलगाम भी ले गया घुमाने और फिर...

Pahalgam Terrorist Attack: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस भयानकर हमले ने एक बार फिर कश्मीर को कटघरे में ला खड़ा किया है। हाल ही में एक टीवी एक्टर अपने पूरे परिवार के साथ कश्मीर घूमने गया था, लेकिन उनका क्या हुआ आइए आगे जानते हैं।
शोएब इब्राहिम भी पहुंचे थे कश्मीर
टेलीविजन एक्टर शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में कश्मीर में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाईं। हालांकि, मंगलवार, 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने उनके फैंस को उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित कर दिया है।
इंस्टा स्टोरी पर बयां की कहानी
एक्टर ने हाल ही में अपने फैंस को अपना और अपने परिवार का सिक्योरिटी अपडेट दिया है। शोएब ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "हाय दोस्तों, आप सभी हमारी भलाई के लिए चिंतित थे... हम सब सुरक्षित हैं ठीक हैं, आज सुबह ही हम कश्मीर से निकल गए.. और हम सुरक्षित रूप से दिल्ली पहुंच गए... उन्होंने अपने फैंस की चिंताओं की तारीफ की और उनके मैसेजेस के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "आप सभी की चिंता के लिए धन्यवाद.. नया व्लॉग जल्द ही आ रहा है।"
कश्मीर में घूमने गया था परिवार
शोएब और दीपिका ने अपने यूट्यूब व्लॉग पर कश्मीर जर्नी का वीडियो बनाया है। दीपिका ने वीडियो में बताया कि शोएब के चचेरे भाई रेहान उनके साथ अपनी पहली जर्नी का लुत्फ उठा रहे हैं और कैसे उनके बेटे रूहान ने एक मिनट के लिए भी अपने चाचा को नहीं छोड़ा।
पहलगाम भी गए थे घूमने
इस बीच, शोएब और उनके परिवार ने हाल ही में अपनी यात्रा के व्लॉग शेयर किए, जिसमें पहलगाम और दूसरे टूरिस्ट प्लेस की उनकी यात्रा को दिखाया गया। शोएब ने बताया कि अपने छोटे बेटे रूहान के साथ ट्रैवल करने के कारण वे कई जगहों पर नहीं जा पाए, लेकिन उन्होंने अपनी जर्नी का भरपूर आनंद लेने की कोशिश की।
क्या है मामला
आपको बता दें, 22 अप्रैल, मंगलवार को दोपहर करीब 2:30 बजे वर्दी पहने आतंकवादियों के एक समूह ने पर्यटकों पर गोलीबारी शुरू कर दी और 26 लोगों की हत्या कर दी। मारे गए लोगों में 2 विदेशी और दो स्थानीय लोग शामिल थे, जबकि बाकी लोग पर्यटक थे। लश्कर के एक संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है।


Click it and Unblock the Notifications
