Shocking संजीवनी एक्टर संजीत बेदी का निधन
संजीवनी टीवी शो में डॉक्टर ओमी का किरदार निभाने वाले एक्टर संजीत बेदी का कल अस्पताल में निधन हो गया। संजीत बेदी काफी समय से बीमार थे। उन्हें दिमाग में आघात पहुंचन के चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और कल रात ही उनकी तबियत अचानक से बिगड़ जाने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
संजीत बेदी की तबियत इतनी खराब हो गयी कि वो कोमा में चले गये और उसके बाद उनका निधन हो गया। खबरों के मुताबिक संजीत बेदी का अंतिम संस्कार आज 11 बजे चांदीवली, मरीन लाइन्स में किया गया।
संजीत बेदी के निधन पर उनके करीबी टीवी एक्टरों ने ट्वीट किये। जिनमें करनवीर बोहरा, निवेदिता बासु और हितेन तेजवानी शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications












