Wait What: 9 साल लिवइन में रहकर रचाई शादी, अब 3 साल बाद तलाक लेने जा रहा ये एक्टर?

Sanjay gagnani poonam preet

Sanjay Gagnani Divorce: टीवी के पॉपुलर सीरियल कुंडली भाग्य में पृथ्वी का किरदार निभाने वाले अभिनेता संजय गगनानी काफी ज्यादा मशहूर हो चुके हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने 9 साल तक अपनी गर्लफ्रेंड पूनम के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी रचाने का फैसला लिया। उन्होंने 28 नवंबर को 2021 में शादी की।

हालांकि आपको बता दें कि संजय और पूनम दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश थे। लेकिन अचानक से दोनों के बीच खटपट शुरू हो गई और शादी के ढाई से 3 साल बाद अब वह तलाक लेने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार संजय और पूनम दोनों ही तलाक लेने को लेकर सोच रहे हैं। हालांकि अभी तक इस पर कोई भी पुष्टि नहीं हुई है।

संजय और पूनम के बीच में कई सारे मामले बिगड़ते जा रहे हैं। इसीलिए बताया जा रहा है कि दोनों ने तलाक लेने का फैसला ले लिया है। खबर तो यह भी आ रही है कि संजय ने कुछ तलाक के वकीलों के साथ में भी संपर्क किया है। एक्टर धीरे-धीरे अपनी पत्नी से अलग होने की प्रक्रियाओं में जुटे हुए हैं।

हालांकि आपको बता दें कि संजय और पूनम के बीच में किन चीजों को लेकर लड़ाई हुई है इसका अभी तक कोई भी अपडेट सामने नहीं आया है। यहां तक की दोनों की तरफ से इस पर कोई भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन 24 अप्रैल को संजय ने एक क्रिप्टी पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि "मैं जितना प्यार कर सकता हूं उतना ही खुद को अलग भी कर सकता हूं वह भी बहुत स्ट्रॉन्गली।" लेकिन बाद में एक्टर ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया।

Read more about: sanjay gagnani poonam preet
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X