छोटे पर्दे के अभिनेता रोनित हिट एंड रन के केस में हुए गिरफ्तार

घायलों को नजदीक के कूपर अस्पताल में ले जाया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है बताया जाता है कि इनमें से दो की हालत गंभीर है। यह घटना सुबह लगभग 7 बजे की है। अंधेरी के लिंक रोड पर उनकी कार से तीन लोगों के घायल हो जाने के बाद रोनित वहां से फरार हो गए।
पुलिस को जैसे ही इस हादसे की जानकारी मिली उन्होंने घटना कि जांच पड़ताल शुरू की। सबसे पहले रोनित को हिरासत में ले लिया गया। मुंबई के कूपर अस्पताल में ही रोनित की मेडिकल जांच करवाई गयी इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पीड़ित परिवार की एक लड़की ने बताया कि रोनित की गाड़ी की बेहद ही तेजी से आई और टकरा गयी। गाड़ी में बैठी उनकी मां दरवाजे के दूसरी तरफ से गिर गई और कई पलटियां खाई जबकि बहन को भी काफी चोटें आई। दोनों को अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











