GET WELL SOON: हार्ले डेविडसन से राम कपूर का एक्सीडेंट

[टेलीविजन] शौक बड़ी अजीब चीज़ होती है। इंसान से क्या ना करवाए। कभी बाईक चलवाए तो कभी एक्सीडेंट करवाए। कम से कम राम कपूर का शौक तो कुछ ऐसा ही निकला। राम कपूर आज कल सोनी टीवी के शो दिल की बातें दिल ही जाने में नज़र आ रहे हैं।

ram kapoor

सीरियल की शूट फिल्म सिटी में चलती है और राम कपूर अपने शूट पर जाने के लिए हार्ले डेविडसन बाईक का इस्तेमाल करते हैं। इस बार वो निकले तो रोज़ की ही तरह पर रास्ते में उनका एक्सीडेंट हो गया और वो सड़क पर ही चोटिल अवस्था में गिर गए।
[SHOCK: ये है मोहब्बतें की लीड एक्ट्रेस ने क्यों छोड़ दिया शो?]

आस पास के राहगीरों ने उनकी हालत देख उन्हें अस्पताल पहुंचाया और उनके परिवार को इत्तिला दी। लगता है कि सीरियल में अस्पताल में शूट करते करते राम को असल में भी अस्पताल पसंद आ गए हैं। वरना हार्ले डेविडसन चलाने का मतलब है कि दुनिया का सारा ध्यान एक तरफ।
[Pictures टीवी के परदे की इन हसीनाओं के ये हैं असली चेहरे!]

लेकिन राम कपूर बाईक चलाते समय अपना ध्यान कहां छोड़कर आए पता नहीं। फिलहाल उन्हें ज़्यादा चोट नहीं आई है और वो अपने सीरियल में टाईम पर ही पहुंच भी रहे हैं और शूट भी कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X