धमाका..टीवी के इस एक्टर ने कुबूली को-स्टार को डेट करने की बात
ये रिश्ता क्या कहलाता है के मोहसीन खान ने कुबूल की वो को-स्टार शिवांगी जोशी को डेट कर रहे हैं।
काफी दिनों से इस बात के चर्चे हो रहे थे कि टीवी के काफी पॉपुलर शो के ये स्टार एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन उन्होंने इसे कभी भी नहीं माना। अब आखिरकार इस कपल ने कंफर्म किया है कि वो दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।वो भी पिछले कुछ समय से।
जी हां हम बात कर रहे हैं ये रिश्ता क्या कहलाता है कि नायरा यानी शिवांगी जोशी और मोहसीन खान की जो ये रिश्ता क्या कहलाता है में कार्तिक का किरदार निभा रहे हैं। हाल में ही टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में इस कपल ने कुबूल किया को वो दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि दोनों पिछले कुछ समय से एक दूसरे के साथ हैं लेकिन काम पर इसका असर पड़ने नहीं देते।



Click it and Unblock the Notifications











