टीवी एक्टर ने पंखे से लटक कर दी जान, बीवी ने पड़ोसियों को बुलाया, कोरोना के डर से किसी ने नहीं बचाया
टीवी एक्टर मनमीत ग्रेवाल ने शुक्रवार की शाम, पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी थी। अब डीएनए की एक रिपोर्ट की मानें तो उनकी पत्नी ने जब उन्हें पंखे से लटका देखा तो वो तुरंत भीड़ इकट्ठा करने की कोशिश करने लगी। आस पास के पड़ोसी इकट्ठा हुए।
लेकिन मनमीत को पंखे पर लटका देख किसी को उन्हें छूने की हिम्मत नहीं हुई और कोई उन्हें बचाने आगे नहीं आया।

दरअसल, हर किसी के दिमाग में डर था कि शायद मनमीत, कोरोना संक्रमित हों और इसलिए जान दे रहे हैं। इसलिए कोरोना के डर से किसी ने उन्हें हाथ नहीं लगाया।
बाद में एंबुलेंस के आने पर जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।


Click it and Unblock the Notifications











