..................... TV एक्टर मनमीत ग्रेवाल ने किया सुसाइड, लॉकडाउन के चलते डिप्रेशन- नहीं मिल रहा था काम TV Actor Manmeet Grewal Commits Suicide Due To Lockdown depression - Hindi Filmibeat

TV एक्टर मनमीत ग्रेवाल ने किया सुसाइड, लॉकडाउन के चलते डिप्रेशन- नहीं मिल रहा था काम

टीवी एक्टर सचिन कुमार के निधन के बाद टीवी एक्टर मनमीत ग्रेवाल ने फांसी लगातार आत्महत्या कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लॉकडाउन के चलते डिप्रेशन का शिकार हो मनमीत ने सुसाइड कर ली। बता दें एंटरटेमेंट जगत से लगातार शोक की खबरें सामने आ रही हैं। क्राइम पेट्रोल के शफीक अंसान का हाल में ही कैंसर के चलते निधन हो गया था।

बता दें 32 साल के मनमीत ग्रेवाल ने 'आदत से मजबूर' और 'कुल दीपक' जैसी सीरियल में काम किया था। मनमीत ग्रेवाल मुंबई के खारघर इलाके में रहते थे। उन्होंने शुक्रवार को रात 10 बजे के करीब अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Manmeet Grewal

आत्महत्या का कारण
मीडिया के मुताबिक, मनमीत ग्रेवाल लॉकडाउन के चलते डिप्रेशन में आए गए। दरअसल उन्हें काम नहीं मिल रहा था और लॉकडाउन में ये परेशानी बढ़ती जा रही थी। वह पिछले समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। उनके पास मकान का किराया देने के पैसे नहीं थे। काम और तनाव बढ़ने के चलते एक्टर ने सुसाइड का रास्ता अपनाया।

बता दें कोरोना काल में कई बुरी खबरे सामने आई हैं। एक दिन पहले ही टीवी एक्टर सचिन कुमार का कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हुआ था। वहीं क्राइम पेट्रोल जैसे सीरियल में काम कर चुके शफीक अंसारी का बीते दिनों कैंसर के चलते निधन हो गया था।

बता दें 29-30 अप्रैल को इरफान खान और ऋषि कपूर जैसे दिग्गज की कैंसर के चलते निधन हो गया था। इन एक्टर की कमी इंडस्ट्री में अब कभी नहीं भरी जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X