कई हिट शोज-फ़िल्में में किया काम, डिप्रेशन से जूझ रहा था ये एक्टर, फांसी लगाकर की आत्महत्या, छोड़ा सुसाइड नोट

Kushal Punjabi Suicide

Kushal Punjabi Suicide: कई बार कोई एक्टर पर्दे पर अगर बहुत खुश नजर आ रहा है तो ऐसा जरूरी नहीं कि वह अपने असल जिंदगी में भी उतना ही खुश हो। आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने वाले हैं, जो हमेशा हंसते मुस्कुराते रहते थे और असल लाइफ में बेहद दर्द से गुजर रहे थे। जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली और हम बात कर रहे हैं टीवी एक्टर कुशल पंजाबी की।

कुशल पंजाबी का जन्म 23 अप्रैल 1977 को एक सिंधी परिवार में हुआ। उनके पिता कराची से आते थे तो वही उनकी मां हैदराबाद से ताल्लुक रखती थी। हालांकि उनका जन्म और पूरी परवरिश मुंबई में हुई। कुशल पंजाबी एक मल्टी टैलेंटेड थे और उन्हें स्पोर्ट्स में भी काफी रूचि थी। इसी वजह से छोटी उम्र में साइकिल चलाना और स्विमिंग के अलावा डांस भी उनका पैशन रहा।

लेकिन कुशल पंजाबी जैसे-जैसे बड़े होते गए वैसे-वैसे फुटबॉल में भी शामिल होते गए। स्कूल के वक्त उन्होंने कई सारे स्विमिंग कंपटीशन में भी हिस्सा लिया। उन्हें डांस का भी काफी शौक था और इसीलिए थिएटर और म्यूजिक से भी जुड़े हुए थे। इसके बाद उन्होंने फिल्मों और टीवी में काम करने का फैसला लिया। साल 2011 में रियलिटी शोज 'जोर का झटका: टोटल वाइपआउट' में हिस्सा लिया। यहां से उनकी पापुलैरिटी में इजाफा हुआ।

कुशल पंजाबी ने कई सारे सीरियल्स में काम करने के अलावा म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है। वह छोटे पर्दे पर 20 से भी ज्यादा शोज में काम कर चुके हैं और 5 फिल्मों में भी काम किया। जिसमें फरहान अख्तर की लक्ष्य, करण जौहर की काल और यूटीवी की धन धना धन गोल जैसी फ़िल्में शामिल हैं। हालांकि टीवी इंडस्ट्री में उन्होंने काफी ज्यादा पापुलैरिटी हासिल की।

कुशल पंजाबी को आखिरी बार कलर्स टीवी के 'इश्क़ में मरजावां' में देखा गया था। इसी के अलावा मिस्टर एंड मिस टीवी, फीयर फैक्टर, एक से बढ़कर एक और झलक दिखला जा जैसे कई सारे रियलिटी शोज में भी उन्होंने काम किया। लेकिन 26 दिसंबर 2019 को मुंबई के बांद्रा स्थित उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी उम्र सिर्फ 42 साल की थी।

कुशल पंजाबी के निधन के बाद हर कोई काफी हैरान हो गया था और बताया जाता है कि वह डिप्रेशन से गुजर रहे थे। उन्होंने एक सुसाइड नोट भी लिखा और इसमें उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी अपने माता-पिता और बेटे के बीच में बांटने का जिक्र किया। निजी जिंदगी में एक्टर ने काफी दुख झेले और उनकी पत्नी से अलग हो जाने के बाद उन्हें स्वास्थ्य संबंधित परेशानी भी हुई।

More from Filmibeat

Read more about: kushal punjabi bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X