टीवी एक्टर करणवीर बोहरा की पत्नी टीजे ने दिया तीसरी बेटी को जन्म, 'घर आईं 3 देवियां' VIDEO
टीवी एक्टर करणवीर बोहरा ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर गुड न्यूज शेयर की है। करणवीर बोहरा की पत्नी टीजे ने बेटी को जन्म दिया है। बता दें इससे पहले भी करणवीर की दो जुड़वा बेटियां थीं। इस गुड न्यूज को शेयर करते हुए करण ने कहा मेरी तीन देवियां लक्ष्मी, सरस्वती, पार्वती। वह तीसरी बेटी के जन्म से काफी खुश नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कनाडा के वैंकूवर शहर में टीजे ने बेटी को जन्म दिया है।
करण ने इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उनके साथ उनकी तीनों बेटियां नजर आ रही हैं। उन्होंने लिखा कि मुझे यकीन नहीं हो पा रहा है कि मैं तीन तीन बेटियों का पिता बन गया हूं। मैं बहुत ज्यादा खुश हूं। मेरे घर व मेरी जिंदगी में तीन तीन रानियों ने जन्म लिया है। भगवान का शुक्रिया जिन्होंने मेरी जिंदगी में इन परियों को भेजा। मैं हमेशा इन परियों का बहुत ध्यान रखूंगा क्योंकि ये मेरी तीन देवियां हैं, मेरी लक्ष्मी, सरस्वती, पार्वती।


Click it and Unblock the Notifications











