छोटी सी लाल शॉर्ट्स पहन टांगे फ्लॉन्ट करते नजर आए karanvir bohra, लोग बोले, 'जिम में ऐसे कौन आता है'!

पॉपुलर टेलीविजन एक्टर करणवीर बोहरा ने एक बार फिर अपने फैंस को चौंका दिया है। खैर, इस बार यह उनके किसी ऑन-स्क्रीन प्रदर्शन या नए प्रोजेक्ट के लिए नहीं बल्कि इंस्टाग्राम पर उनके वीडियो के कारण हुआ है।
टीवी हॉटी ने इंस्टाग्राम पर अपने रेड अंडरपैंट या यूं कहें रेड शॉर्ट्स में एक वीडियो पोस्ट किया और कहने की जरूरत नहीं है कि ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में करणवीर बोहरा ने रेड शॉर्ट्स, स्पोर्ट्स शूज और कैप लगाकर जनेऊ पहना हुआ है। वे मिरर के आगे वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह पैरों की एक्सरसाइज कर रहे हैं और इसी वीडियो में कुछ देर बाद भी पिंक फ्लावर स्लीवलैस टी-शर्ट में भी दिखते हैं। लेकिन वह वर्कआउट करते हुए वे ज्यादातर अपनी टांगे ही फ्लांट करते हुए नजर आए। इससे साफ जाहिर है कि वे पैरों का वर्कआउट कर रहे हैं1।
वीडियो पोस्ट के साथ करणवीर ने इसे शेयर करने की वजह बताते हुए एक दिलचस्प नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा: लड़कों की आखिरी चीज जो कभी भी ट्रेन होती है, वे पैर होते हैं, मैं उनमें से एक था... मेरे पैर हमेशा कमजोर रहे हैं, उन पर कभी काम नहीं किया, यह मेरी लाइफ में पहली बार है जब मुझे लगने लगा है कि मेरे पैरों की कुछ शेप बन रही है... और यह तो बस शुरुआत है.... मुझे 2 महीने और दीजिए। साथ ही ये भी फैंस को ध्यान दिलाया है कि ये एक शाकाहारी बॉडी है और उन्हें बहुत प्राउड है #omnamahshivaya. करणवीर बोहरा ने अपने ट्रेनर को धन्यवाद भी लिखते हुए उन्हें टैग भी किया @praneeth_kumarrrr।
करणवीर बोहरा के इस तरह के लुक पर फैंस कहीं उन्हें हॉटेस्ट किंग करणवीर बोल रहे हैं तो कोई उन्हें टू हॉट लिख रहा है। वहीं कुछ उनसे कह रहे हैं कि जिम में इस तरह से कौन जाता है। हालांकि कुछ लोग उनके इस हार्ड वर्क को पसंद कर रहे हैं तो कुछ लोग उनकी लाल चड्डी को पसंद कर रहे हैं।
बहरहाल, करणवीर बोहरा का ये वीडियो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया है और फैंस खुद को कमेंट और लाइक करने से नहीं रोक पा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











