करन वाही बड़े पर्दे पर कदम रखने को तैयार

By Ians

TV actor Karan Wahi set for big screen debut
टेलीविजन अभिनेता और मेजबान करन वाही बड़े पर्दे पर कदम रखने वालों की पंक्ति में शुमार हो गए हैं। वह अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि, वह फिल्म से जुड़ी किसी बात का खुलासा नहीं कर सकते।

27 वर्षीय करन ने यहां डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 6' के भव्य समापन की शूटिंग के दौरान कहा, "मैं एक फिल्म की शूटिंग कर रहा हूं, लेकिन अभी इस बारे में बात नहीं कर सकता। अगर मैं आपको फिल्म के बारे में बता सकता तो अब तक बता दिया होता।"

उन्होंने कहा, "जिस दिन मुझे इस बारे में बात करने की आज्ञा होगी, मैं आप सभी को आमंत्रित करूंगा और इसके बारे में सब कुछ बताऊंगा।"
करन 'रीमिक्स', 'दिल मिल गए' और 'कुछ तो लोग कहेंगे' सहित अन्य टेलीविजन कार्यक्रमों में काम कर चुके हैं।

वे 'नच बलिए 6' के दो संस्करणों की मेजबानी कर चुके हैं। उन्होंने पिछले साल 'इंडियन आइडल जूनियर' की भी मेजबानी की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Read more about: tv टीवी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X