डॉली बिंद्रा को मिली जान से मारने की धमकी

वीना मलिक पाकिस्तान मुल्क की एक्ट्रेस और मॉडल हैं। बिंद्रा ने वीना पर कई तरह के संगीन आरोप लगाये थे। बिंद्रा के इस शिकायत पर पुलिस इस कड़ी पर भी छानबीन कर रही है। सूत्रों की मानें तो डॉली को इंटरनेशनल नंबर से फोन किया गया था। फोन करने के बाद दूसरी तरफ से एक व्यक्ति ने धमकाते हुए कहा था कि "बिग बॉस के शो में तूने बहुत सटकाया एक कंटेस्टेंट को, अब तुझको टपकाना पड़ेगा... क्यों हालत खराब हो गई डॉली, अब गाली नहीं देगी।"
वहीं दूसरी तरफ डॉली अभी इस मामले पर कुछ नहीं बोल रही हैं। डॉली ने सिर्फ इतना ही कहा है कि इस मामले की जांच पुलिस कर रही है और पुलिस से पूछिए अगर किसी को कुछ पूछना है तो। डॉली ने मुंबई के मलाड पुलिस स्टेशन में अज्ञात कॉलर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सूत्रों का कहना है कि फोन शनिवार की सुबह 10 बजे आया था जब वह बिग बॉस के ग्रांड फिनाले में हिस्सा लेने के लिए घर से निकल रही ही थीं।
फिलहाल यह तो आने वाला वक्त बतायेगा कि इस पूरे मामले में कितनी सच्चाई है मगर डॉली के रवैये को देखते हुए सूत्रों का कहना है कि यह डॉली का एक पब्लिसिटी स्टंट है। इस पूरे मामले में आपकी क्या राय है हमें जरुर बताईएगा। आप अपनी राय हम तक पहुंचाने के लिये नीचे दिये गये कंमेंट बाक्स में लिखें।


Click it and Unblock the Notifications











