कम हाइट के चलते नहीं बन पाया मॉडल, फेसबुक से मिला बड़ा ब्रेक, टीवी के इस एक्टर ने बनाई घर-घर में पहचान

Dheeraj Dhooper: फिल्मी दुनिया में काम करने के लिए अभी नहीं बल्कि लुक्स भी काफी ज्यादा मैटर करते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ही टीवी एक्टर के बारे में बताने वाले हैं, जिसका हाइट कम होने के चक्कर में मॉडल बनने का सपना अधूरा रह गया। लेकिन वह एक्टर टीवी इंडस्ट्री का शाहरुख खान कहा जाने लगा। दरअसल हम बात कर रहे हैं टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर धीरज धूपर की।
हाइट कम होने के चलते सपना नहीं हो पाया पूरा
धीरज ने साल 2009 में सीरियल 'माता-पिता के चरणों में स्वर्ग' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। बचपन से वह एक्टर बनना चाहते थे और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने के पीछे भी उनकी एक दिलचस्प कहानी है। दरअसल धीरज धूपर ने पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि वह आठवीं क्लास से ही मॉडल बनना चाहते थे।
टीवी ऐड में किया काम
इसके बाद में धीरज धूपर ने यह भी बताया था कि हाइट कम होने के चलते उनका यह सपना पूरा ना हो सका। इसके बाद में उन्होंने केबिन क्रू की नौकरी की और इसके बावजूद उनके सिर से एक्टिंग का खुमार उतरा नहीं। इसीलिए धीरज ने टीवी के एडवर्टाइजमेंट में काम करना शुरू किया। धीरज धूपर को एक्टर बनने में सोशल मीडिया का बहुत बड़ा हाथ है। बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि उन्हें टीवी सीरियल का ऑफर फेसबुक के जरिए मिला था।
मॉडल बनना चाहते थे धीरज धूपर
धीरज धूपर ने इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया था कि "ये सिर्फ एक इत्तेफाक था और मैं बेंगलुरु में था। मैं एक रैंप मॉडल बनना चाहता था। लेकिन हाइट कम होने के चलते ऐसा हो नहीं पाया।" धीरज धूपर ने यह भी बताया कि एक दिन उन्हें मुंबई के मशहूर प्रोडक्शन हाउस से टीवी सीरियल के लिए कॉल आया।
फेसबुक से मिला बड़ा ब्रेक
दरअसल कास्टिंग डायरेक्टर्स ने धीरज धूपर को फेसबुक पर देखा था और उन्हें मैसेज भी किया था। मैसेज करते हुए धीरज धूपर को यह भी कहा गया था कि राजन शाही अपने नए शो के लिए एक फ्रेश चेहरे की तलाश में है। इसके बाद में साल 2009 में धीरज धूपर ने अपने करियर की शुरुआत की और बाद में ससुराल सिमर का, कुछ तो लोग कहेंगे और कुंडली भाग्य जैसे सीरियल्स में काम किया।
धीरज धूपर का निजी जीवन
धीरज धूपर के निजी जीवन की बात की जाए तो आपको बता दें कि उन्होंने साल 2016 में विन्नी अरोड़ा के साथ में शादी की। विन्नी खुद भी एक एक्ट्रेस हैं। कपल की मुलाकात एक्टर के डेब्यू सीरियल 'माता-पिता के चरणों में स्वर्ग' के सेट पर हुई। सालों तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और शादी की। पिछले साल अगस्त में दोनों का एक बेटा हुआ और इसी के चलते फैमिली के साथ वक्त बिताने की वजह से एक्टर ने 'कुंडली भाग्य' सीरियल को छोड़ दिया।


Click it and Unblock the Notifications











