टीवी एक्टर पर पड़ोसी ने डंडे से किया हमला, पिटते-पिटते बनाते रहे वीडियो, एक एक सीन कैमरे में कैद

TV Actor Anuj Saxena Beaten Video: टीवी एक्टर अनुज सक्सेना का एक वीडियो तेजी से फैल रहा है। दरअसल किसी विवाद के चलते उनके पड़ोसी ने उनपर हमला कर दिया था। वीडियो में आप देखेंगे कि अनुज इस दौरान लगातार वीडियो बना रहे हैं और बता रहे हैं कि उनपर जानलेवा हमला किया है।
अनुज सक्सेना काफी मशहूर हैं और कई टीवी सीरियल में अच्छा काम किया है। सोसाइटी में ही रहने वाले एक शख्स की उनसे झड़प हो गई थी और इसके बाद उस शख्स को गुस्से में आग बबूला देखा जा सकता है। वो दौड़कर जाता है कि और डंडे से अभिनेता पर हमला करने लगता है।
जान से मारने की धमकी
वीडियो में इस शख्स के द्वारा लगातार अभिनेता अनुज सक्सेना को गालियां दी रही हैं। अभिनेता कहते हैं, ''आदमी ने मुझे मारा है, असॉल्ट किया है।'' इतना कहना था कि वो शख्स आता है और डंडे से हमला करने लगता है। हमला करते हुए हमलावर कहता है, ''कुत्ते से कटवाएगा'' और धड़धड़ा गालियां देने लगता है।
इसके बाद वो कहता है कि ''मैं तुझे जान से मार दूंगा, तू मुझे जानता नहीं है।'' अभिनेता इस दौरान भी वीडियो बनाना नहीं बंद करते हैं और एक एक सीन कैमरे में कैद हो जाता है। इस वीडियो को Bollywood thikana ने साझा किया है और सोशल मीडिया पर ये आग की तरह वायरल हो रहा है। देखने वाली बात होगी कि इसपर क्या कानूनी कार्यवाही होती है। इस तरह के वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर दिखती हैं।
सिक्योरिटी ने किया बीच बचाव
इस विवाद को बढ़ता देख सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड्स ने बीच में एंट्री मारी और हमला कर रहे शख्स को पकड़ा है। हालांकि पूरा मामला क्या है इसको लेकर किसी तरह की कोई जानकारी नहीं मिली है। देखने वाली बात होगी कि टीवी एक्टर किस तरह से इस मामले में कार्यवाही करते हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











