टीवी एक्टर अंकिता लोखंडे की बिल्डिंग में एक कोरोना पॉज़िटिव, पूरी बिल्डिंग हुई सील
टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के मलाड अपार्टमेंट में एक आदमी कोरोना पॉज़िटिव पाया गया है जिसके बाद उनका पूरा अपार्टमेंट सील कर दिया गया है। यह आदमी हाल ही में स्पेन से लौटा था। इस सोसाईटी में मिश्कत वर्मा, अशिता धवन - शैलेश गुलबानी, नताशा शर्मा - आदित्य रेडिज जैसे कई सितारे रहते हैं।
अंकिता के अपार्टमेंट में इस आदमी के कोरोना पॉज़िटिव निकलने के बाद पूरी कॉलोनी इस समय डरी हुई है और सब अपने आपको अपने अपने घरों में बंद कर चुके हैं।

जब ये आदमी, स्पेन से लौटा था तो एयरपोर्ट पर उसका टेस्ट हुआ था और वो निगेटिव था। लौटने के 12 दिन बाद उसमें कोरोना के लक्षण दिखाई देना शुरू हुए। हालांकि इस व्यक्ति के संपर्क आए बाकी लोगों के टेस्ट फिलहाल निगेटिव निकले हैं।
अशिता धवन ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि इस समय BMC हमारी काफी मदद कर रहा है। मेरी सास की दवाईयां खत्म हो गई थीं तो एक BMC कर्मचारी ने हमसे लिस्ट ली और वो दवाईयां हम तक पहुंचाईं।


Click it and Unblock the Notifications
