कास्टिंग काउच स्टिंग ने बर्बाद किया करियर, 'बहन' बनी पत्नी, अब स्टेज पर जादू दिखाकर पेट पाल रहा ये एक्टर

Aman Verma controversy: एक समय था जब अमन वर्मा भारतीय टेलीविजन की पहचान हुआ करते थे। 90 के दशक के आखिर और 2000 की शुरुआत में उन्होंने छोटे पर्दे पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। लेकिन साल 2003 में उनकी जिंदगी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसने उनके करियर को बदल कर रख दिया।

Aman Verma controversy

साल 2003 में अमन वर्मा का नाम एक कास्टिंग काउच स्टिंग ऑपरेशन से जुड़ा। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया और खबरों में हड़कंप मच गया। इस विवाद ने उनकी इमेज को गहरा नुकसान पहुंचाया और उन्हें काम मिलना धीरे-धीरे कम होता चला गया।

बॉलीवुड एक्टर्स ने किया सपोर्ट

हालांकि अमन ने बाद में दावा किया कि वीडियो को गलत तरीके से पेश किया गया था और उनकी बातों को तोड़-मरोड़ कर दिखाया गया। उन्होंने संबंधित चैनल पर गंभीर आरोप भी लगाए, लेकिन तब तक उनकी इमेज को जो नुकसान होना था, वो हो चुका था। अमन ने खुद माना कि इस मुश्किल दौर में वह काफी अकेले पड़ गए थे और इंडस्ट्री से केवल कुछ ही लोग- सलमान खान, गोविंदा और संजय दत्त, उनके साथ खड़े रहे।

सलमान ने कही थी ये बात

अमन यतन वर्मा के सपोर्ट में आकर सलमान ने सबके सामने कहा था- 'अमन 32 साल का है और अविवाहित है। उसे अपनी जिंदगी जीने का पूरा हक है। क्या उसने उसके साथ कोई जबरदस्ती की? क्या उसने उसका हाथ मरोड़ा? क्या उसने खुद के कपड़े उतारे या जिप खोली? उसने आखिर किया क्या? फिर ये लड़की रात में किसी के बेडरूम में क्यों जा रही है?'

लेकिन इन सबके बावजूद अमन के करियर की गाड़ी पटरी से उतर गई।

हालिया वीडियो ने खींचा ध्यान

कुछ समय पहले अमन वर्मा तब फिर चर्चा में आए जब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह स्टेज पर जादू करते नजर आए। वीडियो में वह मैजिक ट्रिक्स दिखा रहे हैं और दर्शक तालियों से उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं। कुछ लोगों ने उनके इस नए रूप पर हैरानी जताई, तो कुछ ने सहानुभूति दिखाई। एक यूजर के सवाल पर अमन ने बेबाकी से कहा, 'पापी पेट का सवाल है, काम छोटा या बड़ा नहीं होता।' उन्होंने यह भी बताया कि मेहनत की कमाई पर उन्हें गर्व है।

शानदार करियर की झलक

अमन वर्मा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1993 में टीवी सीरियल 'पचपन खंभे लाल दीवारें' से की थी और बाद में 'महाभारत कथा' में वृषकेतु की भूमिका निभाई। फिल्मों में उन्होंने 1999 में 'संघर्ष' से डेब्यू किया, लेकिन उन्हें असली पहचान एकता कपूर के सुपरहिट शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में अनुपम कपाड़िया के किरदार से मिली। 2002 में 'कहता है दिल' के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का टेली अवॉर्ड मिला। अमन ने 'कलश', 'कुमकुम', 'तीन बहुरानियां', 'बेताब दिल की तमन्ना है' और 'एक हजारों में मेरी बहना है' जैसे शोज़ किए। उन्होंने 'खुलजा सिम सिम' होस्ट किया और 'बिग बॉस 9' का भी हिस्सा रहे।

पर्सनल लाइफ

टीवी शो 'शपथ' के दौरान अमन वर्मा की नजदीकियां अपनी ऑन स्क्रीन बहन वंदना लालवानी के बीच बढ़ीं और इस कपल ने 14 दिसंबर 2016 में शादी कर ली थी। हालांकि, पिछले खबरें सामने आई थीं कि दोनो जल्द तलाक लेने वाले हैं लेकिन अब तक इस मामले को लेकर अपडेट सामने नहीं आया है।

More from Filmibeat

Read more about: aman verma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X