तुषार कपूर ने प्रीति जिंटा की खाल खींची
ऑनस्क्रीन अपने शर्मीले और दब्बू चरित्रों की वजह से जाने जाने वाले तुषार कपूर और अपने नाटकीय टीवी कार्यक्रमों के लिए जाने जानी वाली एकता कपूर इस बार करन जौरह के टीवी चैट शो कॉफी विद करन के खास मेहमान थे। कॉफी विद करन में करन जौहर अक्सर फिल्मी हस्तियों से ऐसी बातें पूछते हैं जो किसी ना किसी विवाद को जन्म देती है।
इस बार करन जौहर ने टीवी की महारानी एकता कपूर और बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को अपनी बातों के जाल में उलझाया। दोनों ने करन के सवालों का जवाब बेबाकी से दिया। करन के रैपिड फायर राउंड के बोटोक्स वाले सवाल का शिकार इस बार डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा हुईं।
तुषार कपूर ने बॉलीवुड में बोटोक्स क्वीन प्रीति जिंटा को बताया। इनके इस सवाल से करन तो क्या खुद एकता कपूर भी काफी आश्चर्य में दिखाई दीं। इससे पहले बोटोक्स वाले सवाल की चपेट में शिल्पा शेट्टी भी आ चुकी है। जब करन के चैट शो में अनिल कपूर ने शिल्पा का का नाम लिया था।


Click it and Unblock the Notifications











