Ooo...तो अब नागिन में एंट्री करेंगे मिस्टर सनी लियोन!
[टेलीविज़न] कलर्स के बहुचर्चित शो में नागिन में इच्छाधारी नेवले के बाद अब शो में एंट्री होने जा रही हैं मिस्टर सनी लियोन की। मिस्टर सनी लियोन यानि तुषार कपूर, जो नागिन में अपने अपनी फिल्म क्या कूल हैं हम 3 का प्रमोशन करते हुए नजर आयेंगें।
[नागिन: जय हो रे टीवी वालों...नागिन LOVES नेवला!]
फिल्म क्या कूल है हम 3 में तुषार कपूर पोर्न स्टार की भूमिका अदा कर रहें हैं तो हुए ना मिस्टर सनी लियोन। और इसकी शुरुआत उन्होंने फिल्म क्या कूल है हम से की जो शायद अब कुछ ज्यादा ही आगे बढ़ चुकी है। इतना ही नहीं फिल्म में तुषार कपूर बेहद ही फूहड़ जोक और अश्लील डाईलॉग्स बोलते हुए नजर आ रहें हैं।
[इतने बिज़ी हैं स्टार्स कि टाइम नहीं तो बस तलाक तलाक तलाक!]
बहरहाल,शो में चल रही है तन्वी और इच्छाधारी नेवला यानी कबीर की सगाई की तैयारियां। और इसी सगाई में चार चाँद लगाने पहुंचेगीं क्या कूल हैं हम 3 की स्टार-कास्ट।
सूत्रों के मुताबिक शो में तुषार कपूर रितिक के बचपन के दोस्त की भूमिका अदा करते हुए नजर आयेंगें। तो वहीं गौहर खान शो में एक डांस सिक्वेंस पर जलवे बिखरेंगी। इसी के साथ शो में दर्शकों को देखने को मिलेगा जबरदस्त हाई-वोल्टेज ड्रामा। तस्वीरों में देखें:-


Click it and Unblock the Notifications