क्या ब्रेकअप बनी Tunisha Sharma की मौत की वजह? एक्टर शीजान खान सुसाइड केस में हुए अरेस्ट

Tunisha Sharma

Sheezan Khan Arrested: तुनिषा शर्मा की आत्महत्या ने हर किसी को हिला कर रख दिया है। वहीं, उनके कथित बॉयफ्रेंड और एक्टर शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शीजान खान पर तुनिषा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। तुनिषा शर्मा की मौत के बाद उनकी मां ने शीजान खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शीजान खान को देर रात धारा 306 के तहत अरेस्ट किया है।

वहीं, इस मामले में बात करते हुए पुलिस ने कहा है कि, एक्टर शीजान खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। शीजान खान को वसई कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके पहले शनिवार को मीडिया से बातचीत में डीसीपी चंद्रकांत जाधव न ने बयान में कहा है कि अली बाबा टीवी शो में काम करने वाली एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने जहां टीवी शो का काम चल रहा था, वहां पर सुसाइड कर लिया है।

उन्होंने आगे कहा कि तुनिषा के मां ने सेट पर आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई है। मां की शिकायत के आधार पर सुसाइड करने के लिए उकसाने का आरोप तुनिषा के साथ काम करने वाले कलाकार शीजान खान पर लगाया गया है। उनकी शिकायत के आधार पर अब एक्टर को अरेस्ट किया गया है।

ब्रेक के बाद नहीं लौटीं

ब्रेक के बाद नहीं लौटीं

बता दें कि तुनिषा शूटिंग कर रही थीं लेकिन, ब्रेक के बाद वो वापस सेट पर नहीं आईं। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो तुनिषा को शीजान के मेकअप रूम में फंदे से लटका हुआ पाया। वहीं, घटनास्थल पर कोई सुसाइट नोट नहीं बरामद किया गया। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

ब्रेकअप से थीं परेशान

ब्रेकअप से थीं परेशान

तुनिषा और शीजान टीवी सीरियल 'अलीबाबा' में साथ काम कर रहे थे। वहीं, कई रिपोर्ट की मानें तो तुनिषा और शीजान रिलेशनशिप में थे। लेकिन, हाल ही में उनका ब्रेकअप हो गया था और वो इस बात से परेशान थीं।

आखिरी पोस्ट वायरल

आखिरी पोस्ट वायरल

यहां तक कि निधन के कुछ समय पहले भी तुनिषा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया था जिसमें वो मेकअप कराते हुए नजर आ रही थीं। तुनिषा पहले भी कई और शो में नजर आ चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X