..................... Tunisha Sharma suicide: Sheezan Khan taken to four days custody in abetment to suicide case। Tunisha Sharma suicide: 4 दिन की कस्टडी में लिए गए शीजान खान, तुनिषा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप - Hindi Filmibeat

Tunisha Sharma Suicide: 4 दिन की पुलिस कस्टडी में गए शीजान खान, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Sheezan Khan

तुनिषा शर्मा की आत्महत्या के मामले में अब बड़ा अपडेट सामने आया है। उनके कथित बॉयफ्रेंड और एक्टर शीजान खान को पुलिस ने शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शीजान खान पर तुनिषा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। तुनिषा शर्मा की मां ने शीजान खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शीजान खान को देर रात धारा 306 के तहत अरेस्ट किया था।

वहीं, अब लेटेस्ट अपडेट यह है कि, इस मामले में शीजान खान को पुलिस ने 4 दिनों की पुलिस कस्टडी में लिया है। पुलिस अब इस मामले की हत्या और आत्महत्या के एंगल से जांच करेगी और शीजान खान से पूछताछ भी करेगी।

बता दें कि, मां की शिकायत के आधार पर सुसाइड करने के लिए उकसाने का शीजान खान पर लगाया गया है। उनकी शिकायत के आधार पर एक्टर के ऊपर कार्रवाई की गई है।

फांसी लगाकर की आत्महत्या

फांसी लगाकर की आत्महत्या

शनिवार को तुनिषा शर्मा शूटिंग कर रही थीं लेकिन, ब्रेक के बाद वो सेट पर नहीं लौटी। वहीं, इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर जब पुलिस पहुंची तो तुनिषा को शीजान के मेकअप रूम में फांसी पर लटका हुआ पाया। पुलिस ने घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद किया गया।

क्या हुआ था ब्रेकअप

क्या हुआ था ब्रेकअप

सब टीवी पर प्रसारित होने वाला सीरियल 'अलीबाबा' में तुनिषा और शीजान साथ काम कर रहे थे। कई रिपोर्ट की मानें तो तुनिषा और शीजान का लंबे समय से अफेयर चल रहा था। लेकिन, पिछले दिनों उनका ब्रेकअप हो गया था और तुनिषा इस बात से काफी परेशान थीं।

सोशल मीडिया पर थीं एक्टिव

सोशल मीडिया पर थीं एक्टिव

आत्महत्या का कदम उठाने के कुछ समय पहले भी तुनिषा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो मेकअप कराते हुए नजर आ रही थीं। तुनिषा पहले भी कई शो का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने 'हैदर' में छोटी कैटरीना कैफ का किरदार निभाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X