Tunisha Sharma Suicide : तुनिषा की मां का रुमर्ड ब्वॅायफ्रेंड 'अलीबाबा' एक्टर Sheezan khan पर गंभीर आरोप

Tunisha sharma suicide Case:अली बाबा दास्तान ए काबुल टीवी शो के सेट पर तुनिषा शर्मा ने सुसाइड कर लिया। मिली जानकारी अनुसार एक्ट्रेस ने अपने सह अभिनेता के शीजान मोहम्मद खान के मेकअप रूम में फांसी लगा ली। शीजान शो में अलीबाबा की भूमिका निभा रहे हैं। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है।
मीडिया से बातचीत में डीसीपी चंद्रकांत जाधव न ने बयान में कहा है कि अली बाबा टीवी शो में काम करने वाली एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने जहां टीवी शो का काम चल रहा था, वहां पर सुसाइड कर लिया है। उन्होंने आगे कहा कि तुनिषा के मां ने सेट पर आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई है। मां की शिकायत के आधार पर सुसाइड करने के लिए उकसाने का आरोप तुनिषा के साथ काम करने वाले कलाकार शीजान खान पर लगाया गया है।
पुलिस से एक्टेस की प्रेग्नेंसी पर सवाल किया गया। इस पर उनका कहना है कि ऐसा अभी कुछ पता नहीं चला है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। बता दें कि अभी तक सुसाइड की वजह का पता नहीं चला है। पुलिस इस मामले में शीजान खान को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ करेगी। खबर यह आ रही है कि तुनीषा शर्मा और शीजान मोहम्मद खान के बीच रिश्ता दोस्ती से बढ़ कर रहा है।
दोनों के अफेयर की खबरें भी लंबे समय से वायरल हो रही थी। बताया जा रहा है कि बीते काफी दिनों से तुनिषा काफी परेशान थीं। वह डिप्रेशन में थीं। दोनों के बीच किसी बात को लेकर मामला गंभीर था और कुछ दिन बाद एक्ट्रेस ने शूटिंग के बीच चाय ब्रेक के समय खुद को जीवन को खत्म कर लिया। शीजान शो में अलीबाबा की भूमिका निभा रहे हैं। तुनिषा ने मरियम का किरदार में अलीबाबा दास्तान ए इश्क में छाई हुई थीं। तुनिषा ने इंस्टाग्राम पर भी शीजान के साथ कई सारी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं।


Click it and Unblock the Notifications