Tunisha Sharma suicide case: इस फेमस एक्ट्रेस के भाई हैं, तुनिषा के ब्वॅायफ्रेंड आरोपी Sheezan Khan, डिटेल

Sheezan Mohammad KhanTunisha Sharma:

Sheezan Mohammad Khan- Tunisha Sharma:अली बाबा दास्तान ए काबुल फेम एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को सुसाइड कर लिया। तुनिषा शर्मा शनिवार को अपने शो के सेट पर शूटिंग कर रही थीं। मिली जानकारी अनुसार उन्होने इसी शो के अभिनेता शीजान मोहम्मद खान के मेकअप रुम में फांसी लगाकर खुद की जान ले ली। तुनिषा का पोस्टमार्टम हो चुका है। तुनिषा की मां की शिकायत के बाद शीजान खान को पुलिस कस्टडी में रखा गया है। कई ऐसे लोग हैं जिनके लिए शीजान खान का नाम नया है। शीजान मोहम्मद खान पर गंभीर आरोप लगाया गया है। शीजान की उम्र महज 28 साल की है। उनका जन्म मुंबई में 9 सितंबर 1994 को हुआ है। उन्होंने मुंबई से ही अपनी पढ़ाई पूरी की है। शीजान खान की दो बहने हैं। एक्ट्रेस फलक नाज और शफक नाज। शीजान खान को फिटनेस काफी पसंद है।

शीजान खान का करियर

शीजान खान का करियर

वह अपने इंस्टाग्राम पर भी जिम से जुड़ी तस्वीरें और फोटो शेयर करते रहते हैं। देखा जाए तो शीजान खान के करियर के बायोडाटा में अभी कुछ खास है नहीं। शीजान खान ने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में प्रसारित शो जोधा अकबर से की थी।

अकबर के बचपन की भूमिका

अकबर के बचपन की भूमिका

इस शो में उन्होने अकबर के बचपन की भूमिका निभाई थी। वह इस शो में सुलतान मुराज मिर्जा की भूमिका में देखा गया। शीजान खान ने टीवी पर ही अधिक काम किया है।

शीजान का टीवी शो

शीजान का टीवी शो

शीजान के टीवी शो के लिस्ट में सिलसिला प्यार का, पृथ्वी वल्लभ, चंद्रनंदिनी, एक थी रानी एक था रावण, नजर 2, पवित्रा जैसे शो का हिस्सा रह चुके हैं। काफी समय बाद शीजान खान को अली बाबा दास्तान ए काबुल में लीड रोल की भूमिका मिली थी।

तुनिषा के साथ शीजान का अफेयर

तुनिषा के साथ शीजान का अफेयर

बच्चों के बीच यह शो काफी लोकप्रिय है। इस शो में तुनिषा शर्मा ने मरियम की भूमिका निभाई। अली बाबा और मरियम की जोड़ी को पर्दे पर काफी पसंद किया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शीजान खान और तुनिषा शर्मा रिलेशनशिप में थे।

5 दिन पहले दोनों का झगड़ा

5 दिन पहले दोनों का झगड़ा

किसी वजह से शीजान और तुनिषा का कुछ दिन पहले ब्रेकअप हुआ था। जिसकी वजह से तुनिषा इमोशनल तौर पर काफी कमजोर हो गई थीं। बताया जा रहा है कि तुनिषा के निधन के 5 दिन पहले दोनों का झगड़ा भी हुआ था। खबर है कि डिप्रेशन में आकर तुनिषा ने खुद की जान ले ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X