Tunisha Sharma: 4 जनवरी को मां ने की थी तुनिषा के बर्थडे की प्लानिंग, देखिए लास्ट जन्मदिन की फोटो

Tunisha Sharma Suicide:अलीबाबा शो की एक्ट्रेस तुनीषा शर्मा के सुसाइड के बाद से उनकी मां की हालत गंभीर है। उन्हें इस बात का यकीन नहीं है कि उनकी बेटी इस दुनिया में नहीं रहीं। तुनिषा की मां ने अपनी बेटी की जन्मदिन की पूरी तैयारी कर रही थीं। 4 जनवरी को तुनिषा का 21 वां जन्मदिन था। तुनिषा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि मां मेरे लिए कोई प्लानिंग कर रही हैं।
हालांकि किसे पता था कि तुनिषा इस दुनिया से अलविदा ले लेंगी। अपनी जिंदगी के 21 वें साल में प्रवेश से पहले तुनिषा ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। अपने टीवी शो के सेट पर तुनिषा ने 24 दिसंबर को फांसी लगा ली। 4 जनवरी 2002 को तुनिषा का जन्म चंडीगढ़ में हुआ था। तुनिषा ने अपना 19 वां जन्मदिन आलीशान तरीके से मनाया था।
उनके इस स्पेशल बर्थडे की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। जहां पर तुनिषा राजकुमारी की तरह दिखाई दे रही हैं। तुनिषा बहुत कम उम्र से काम कर रही हैं। फितूर और बार बार देखो में वह छोटी कैटरीना कैफ की भूमिका निभा चुकी हैं। फिल्मों के साथ वह टीवी शो अलीबाबा दास्तान ए काबुल में मरियम की भूमिका निभा रही थीं। शो में अली बाबा की भूमिका शीजान खान निभा रहे थे। शीजान के साथ उनकी जोड़ी पर्दे पर काफी पसंद की गई। असल जिंदगी में भी दोनों को इश्क हो गया।
कुछ महीने के प्यार के बाद दोनों का रिश्ता ब्रेकअप पर पहुंच गया। तुनिषा शर्मा इस दर्द को सह नहीं पाईं। बताया जाता है कि शीजान खान के मेकअप रूम में ही तुनिषा शर्मा ने अपनी जान दे दी। पुलिस इस मामले में शीजान खान को कस्टडी में ले चुकी हैं। वह शीजान से तुनिषा के सुसाइड के बारे में डिटेल में पूछताछ कर रही है। जल्द ही इस मामले को लेकर कोई नई जानकारी सामने आ सकती है।


Click it and Unblock the Notifications