Tunisha Sharma Suicide case: शीजान खान की 200 पेज की व्हॅाटसअप चैट,सुसाइड केस में लड़की की एंट्री

Tunisha Sharma Suicide Case:अली बाबा दास्तान एक काबुल शो के अभिनेता शीजान खान को तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में गिरफ्तार किया गया है। तुनिषा की मां ने शीजान खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शीजान खान से पुलिस कस्टडी में कई सारे सवाल पूछे गए हैं। साथ ही पुलिस ने पहले दिन ही शीजान खान का मोबाइल जब्त कर लिया। पुलिस को मोबाइल से कई सारे सबूत मिले हैं। मीडिया रिपोर्ट अनुसार इस पूरे मामले की जांच कर रही वालीव पुलिस को शीजान के मोबाइल से दर्जनभर लड़कियों के व्हाट्सअप चैट की डिटेल मिली हैं। 250 पन्नों की यह पूरी चार्ट है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस को शीजान खान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड होने की पुष्टि की है। पुलिस ने लड़की की पहचान कर ली है। जल्द ही उसका बयान दर्ज कराया जाएगा। पुलिस अभी उस दूसरी लड़की के नाम का खुलासा नहीं करना चाह रही है। पुलिस ने सेट पर से भी कुछ फुटेज अपने पास रख ली है। ताकि सेट पर सुबह से हो रही शूटिंग के दौरान दोनों के बीच किसी बातचीत का पता चल सके।

शीजान और तुनिषा के बीच की व्हॅाटसअप चैट
पुलिस को शीजान और तुनिषा के बीच की व्हॅाटसअप चैट भी मिली हैं। बताया जा रहा है कि चैट में दोनों के बीच कोई भी आपत्तिजनक बातचीत नहीं हुई है। इस पूरे मामले के बीच शीजान का एक नया बयान भी सामने आया है। शीजान का कहना है कि वह अपने करियर पर फोकस करना चाहता था।

दूसरी महिला दोस्त और तुनिषा शर्मा के मोबाइल से
इस वजह से वह तुनिषा के साथ ब्रेकअप कर चुका था। इस पूरे मामले में शीजान की दूसरी महिला दोस्त और तुनिषा शर्मा के मोबाइल से कुछ अहम जानकारी मिलने की उम्मीद की जा रही है। मगंलवार रात को पुलिस शीजान खान के साथ अली बाबा दास्तान ए काबुल के सेट पर पहुंची।

क्राइम सीन फिर से रीक्रिएट
जहां पर मेकअप रूम में तुनिषा शर्मा ने सुसाइड किया था। पुलिस ने शीजान खान के साथ पूरा क्राइम सीन फिर से रीक्रिएट किया। शीजान ने पुलिस को यह भी बताया कि 24 दिसंबर को तुनिषा के निधन से 15 दिन पहले दोनों का ब्रेकअप हुआ था। तुनिषा की पोस्टमॅार्टम रिपोर्ट में भी यह पूरा मामला सुसाइड का दिख रहा है। एक्ट्रेस की मौत की वजह दम घुटने से हुई है।

शनिवार को करीब 3.30 ब
शीजान ने अपने बयान में बताया था कि शनिवार को करीब 3.30 बजे वह सेट पर एक सीन पूरा करके मेकअप रूम में पहुंचा। दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने के बाद किसी ने नहीं खोला। फिर दरवाजे को तोड़ा गया। तुनिषा पंखे से लटकी हुई थीं। तुनिषा ने अपने हाथ में बंधे हुए क्रैप बैंडेज से ही फंदा बनाया था।


Click it and Unblock the Notifications