Tunisha Sharma Suicide Case: 30 दिसंबर तक कस्टडी में रहेंगे शीजान खान, पुलिस को मिला सबूत

Sheezan Khan -Tunisha Sharma Suicide Case:अली बाबा दास्तान ए काबुल एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के सुसाइड के बाद शीजान खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शीजान खान 24 दिसंबर से लगातार पुलिस कस्टडी में हैं। शीजान खान से लगातार तुनिषा शर्मा के साथ उनके रिश्ते और ब्रेकअप पर बात की जा रही है। वहीं बुधवार को शीजान खान को कोर्ट में पेश किया गया।
इस दौरान शीजन खान की पुलिस रिमांड को बढ़ा दिया गया है। जैसा कि पहले बोला जा रहा था कि पुलिस सुसाइड केस को सुलझाने के लिए शीजान खान से और पूछताछ करना चाहती थीं। शीजान खान ने 24 तारीख से लगातार अपना बयान बदल रहे हैं। कभी धर्म तो कभी उम्र की वजह देकर वह तुनिषा के साथ अपने ब्रेकअप की वजह बता रहे हैं।
हाल ही में यह रिपोर्ट सामने आयी कि तुनिषा शर्मा के साथ अलग होने की वजह उनका करियर था। केस में आए नए मोड़ को देखते हुए कोर्ट ने शीजान की कस्टडी को 30 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। वालीव पुलिस ने शीजान की वसई कोर्ट में पेशी की। पुलिस ने अपने बयान में कोर्ट में कहा है कि शीजान ठीक से सवालों के जवाब नहीं दे रहे हैं। शीजान की एक सीक्रेट गर्लफ्रेंड सामने आयी है।
लेकिन मोबाइल से कोई भी ऐसी जानकारी नहीं मिली है जो कि उनके खिलाफ हो। पुलिस की दलील को सुनने के बाद शीजान खान की कस्टडी को 30 दिसंबर के लिए कर दिया गया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि नया साल शीजान के लिए नई सुबह लेकर आता है या फिर उनकी मुश्किल को और भी बढ़ा देता है। शीजान खान के परिवार का कहना है कि वह बेगुनाह है। उन्हें फंसाया जा रहा है। परिवार का कहना है कि शीजान खान का सच भी सबके सामने आएगा। बता दें कि तुनिषा के मौत से पहले शीजान खान के साथ उनका 15 दिन पहले ब्रेकअप हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications