..................... तुनिषा शर्मा सुसाइड केस: शीजान खान का कई लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध।Tunisha Sharma Suicide case sheezan khan physical relationship with many girls he had multiple affairs - Hindi Filmibeat

Tunisha Sharma Suicide : शीजान खान का कई लड़कियों के साथ रिश्ता, तुनिषा से पहले इस लड़की के साथ..

By Filmibeat Desk
Sheezan Khan, Tunisha sharma

Tunisha Sharma Suicide case :20 साल की एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के सुसाइड के बाद अलीबाबा एक्टर शीजान खान की मुश्किल बढ़ती चली जा रही है। शीजान खान को पुलिस कस्टडी में रखा गया है। शीजान से लगातार तुनिषा के साथ उनके रिश्ते और सुसाइड को लेकर कई सारे सवाल किए जा रहे हैं। इस बीच तुनिषा की दोस्त राया लबीब ने बड़ा खुलासा किया है।

राया ने कहा है कि शीजान ने तुनिषा को धोखा दिया है। शीजान खान के 6 से 10 महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध भी थे। तुनिषा की करीबी दोस्त राया लबीब ने बताया है कि शीजान की कई सारी गर्लफ्रेंड थीं। राया को शीजान के बारे में यह जानकारी एक ऐसी लड़की से पता चली है। जो कि शीजान के साथ रिश्ते में रह चुकी है। तुनिषा शर्मा से मुलाकात के बाद शीजान ने इस लड़की से ब्रेकअप कर लिया।

वह लड़की अब डिप्रेशन में है। वह अपना इलाज करवा रही है। राया ने आगे कहा कि शीजान कई लड़कियों से प्यार और रिश्तों की बाते करता था। ये सब वह केवल अपनी शारीरिक भूख मिटाने के लिए करता था। बाद में वह उन लड़कियों को धोखा दे देता था। शीजान के लिए प्यार की कोई कीमत नहीं है। तुनिषा के साथ भी शीजान ने ऐसा ही किया। वह आगे बताती हैं कि तुनिषा को कुछ महीने पहले ही शीजान के कई सारे रिश्ते और अन्य लड़कियों के बारे में जानकारी मिली। राया ने बताया कि शीजान से तुनिषा बेहद प्यार करती थी।

वह उससे शादी करना चाहती थी। बता दें कि तुनिषा के अंकल ने भी मीडिया से बातचीत में कहा कि शीजान ने उनकी बेटी को धोखा दिया है। जिससे उसे काफी गहरा सदमा लगा था।तुनिषा की मां ने भी कहा कि उनकी बेटी का 3 से 4 महीने तक शीजान ने इस्तेमाल किया और फिर उसे छोड़ दिया। तुनिषा के परिवार ने शीजान के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की है। शीजान के परिवार का कहना है कि उनका भाई बेगुनाह है। शीजान को इस केस में फंसाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X