Tunisha Sharma Suicide Case: कोर्ट के आदेश में शीजान खान पर गंभीर आरोप, सुसाइड से पहले हुआ ऐसा

Tunisha Sharma- Sheezan Khan:तुनिषा शर्मा सुसाइड केस को लेकर शीजान खान की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को फिर से कोर्ट ने शीजान की जमानत याचिका खारिज कर दी है। वहीं कोर्ट ने शीजान खान की जमानत पर ऐसा फैसला क्यों लिया है, इसकी एक कॅापी सामने आयी है। कोर्ट ने शीजान पर बड़ा आरोप लगाया है।
वसई कोर्ट के 13 जनवरी के आदेश की कॉपी में शीजान पर गंभीर आरोप लगाया है। शीजान खान की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया गया है। इस आदेश में लिखा गया है कि ऐसा लगता है कि कथित घटना से ठीक पहले उनके बीच आवेदक के मेकअप के कमरे में कुछ हुआ था। जिसने उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया। कोर्ट ने इस मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि जेल में बंद अभिनेता शीजान खान ने हिरासत में पूछताछ के दौरान सहयोग नहीं किया।
उन्होंने कुछ व्हाट्सएप चैट्स भी डिलीट कर दिए हैं। कोर्ट का कहना है कि शीजान जमानत पर रिहा होने की स्थिति में वह सभी गवाहों को प्रभावित कर सकता है। सत्र न्यायाधीश आरडी देशपांडे ने अपने आदेश में कहा कि हिरासत में पूछताछ के दौरान, शीजान खान ने सहयोग नहीं किया। घटना वाले दिन उसके और तुनिषा के बीच दोपहर 2 बजे से 2.45 बजे तक की बीच की बातचीत के बारे में कुछ भी नहीं बताया है।
अदालत ने यह भी बताया है कि शीजान खान के मोबाइल से डिलीट किए गए मैसेज को लाने के लिए मुंबई में फोरेंसिक लैब में भेजा गया है। कोर्ट ने यह जांच के आदेश दिए हैं कि क्या शीजान ने इसी तरह से भी अन्य लड़कियों को धोखा दिया था। गौरतलब है कि तुनिषा शर्मा ने टीवी शो अली बाबा दास्तान एक काबुल के सेट पर 24 दिसंबर को सुसाइड कर लिया। तुनिषा की मां की गवाही के बाद शीजान को पुलिस कस्टडी में लगातार रखा गया है।


Click it and Unblock the Notifications