..................... Tunisha Sharma Suicide Case: Sheezan Khan gets bail from Tunisha case, actor gets emotional after meeting family - Hindi Filmibeat

Tunisha Sharma Suicide Case:शीजान को तुनिशा केस से मिली जमानत, परिवार से मिलकर हुए अभिनेता भावुक

Tunisha Sharma Suicide Case

Tunisha Sharma Suicide Case: टेलीविजन एक्टर शीजान खान को उनकी को-स्टार तुनिशा शर्मा मर्डर केस में जमानत मिल गई है। जाहिर है कि, अलीबाबा दास्तान एक काबुल में लीड रोल निभाने वाली अभिनेत्री तुनिशा शर्मा सुसाइड केस मामले में अभिनेत्री के को-स्टार शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया गया था। तब से शीजान जेल में बंद थे। अब करीब तीन महीने के बाद अभिनेता को अपनी खास दोस्त के मर्डर केस से जमानत मिली है, ऐसे में एक्टर अपने परिवार वालों से मिलकर भावुक नजर आए हैं।

गौरतलब है कि यह मर्डर केस एक मिस्ट्री ही बन गया था जैसे दूसरे मशहूर सितारों के मर्डर केस हमेशा ही मिस्ट्री बनते रहे हैं। खैर तुनिशा शर्मा का ऐसे दुनिया छोड़ कर जाना हर किसी के लिए काफी दुखद था। और इस सुसाइड के बाद ही तुनिशा के को-एक्टर और उनके खास दोस्त शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया था। परंतु शीजान के वकील और उनके परिवार वालों ने हर तरीके से उनको बेगुनाह साबित करके जेल से बाहर निकाल लिया है।

आज जब तीन महीने बाद शीजान को जेल से रिहाई मिली तो बाहर आते ही शीजान ने सबसे पहले अपनी बहनों को गले लगाया और सभी काफी भावुक नजर आए। अब शीजान के बाहर आने पर अभिनेता की बहने और उनके परिवार के लोग काफी खुश हैं। बीते 4 मार्च 2023 को मुंबई की ठाणे सेंट्रल जेल ने जमानत दे दी है। शीजन को एक लाख रुपये के मुचलके पर रिहा कर दिया गया है।

गौरलब है कि, 21 वर्षीय टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने बीते 24 दिसंबर 2022 को अपने टीवी शो अलीबाबा दास्तान एक काबुल के सेट पर मेकअप रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अभिनेत्री की मौत का जिम्मेदार शीजान खान को ठहराया गया था।

शीजान खान और तुनिषा शर्मा दोनों ही 'अली बाबा' के लीड स्टार्स थे। दोनों की पहली मुलाकात इसी शो पर हुई थी। लद्दाख में शूटिंग के दौरान दोनों प्यार में पड़ गए थे। कुछ वक्त बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। वहीं तुनिशा की मौत के बाद तुनिशा की मां ने इसका जिम्मेदार शीजान को ठहराया वहीं शीजान के परिवार वालों ने इसका जिम्मेदार तुनिषा की मां को ठहराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X