Tunisha Sharma Suicide Case- शीजान खान को मिल गई जमानत, लेकिन कोर्ट ने रखीं इतनी शर्तें!

कुछ समय पहले अली बाबा की मशहूर एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने सुसाइड कर ली थी और इसके बाद की सारे मामले इस केस पर सामने आए थे। पुलिस ने परिवारवालों के आरोपों के बाद तुनिषा शर्मा के बॉयफ्रेंड शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि अब एक ऐसी खबर सामने आई है जो कि शीजान और उनके फैंस के लिए काफी राहत भरी हो सकती है। पता चला है कि एक अदालत ने शनिवार को अभिनेता शीजान खान को जमानत दे दी।
एएनआई के मुताबिक, वसई कोर्ट ने शीजान खान को 1 लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी थी। साथ ही उनसे पासपोर्ट जमा करने को कहा है। जमानत अर्जी पर जिला जज आरडी देशपांडे ने सुनवाई की।
इसके साथ ही शीजान को मामले से जुड़े सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करने को कहा है। शीजान खान की तरफ से फिलहाल इसको लेकर किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है। बता दें कि एक्टर अक्सर अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर खबरों का हिस्सा रहते थे लेकिन इस विवाद में उनका नाम आने के बाद उनके मौजूदा प्रोजेक्ट्स उनसे छिन गए हैं।
हालांकि अदालत ने ये क्लियर कर दिया है कि इस केस की सुनवाई जबतक नहीं पूरी होगी, शीजान देश छोड़कर बाहर नहीं जा सकते हैं। 24 दिसंबर, 2022 को महाराष्ट्र के पालघर जिले में तुनिषा शर्मा ने शूटिंग सेट पर ही वॉशरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
परिवारवालों का कहना था कि तुनिषा को सुसाइड के लिए उकसाने का काम शीजान ने किया था। हालांकि शीजान के कहना था कि सुसाइड से करीब 1 सप्ताह पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था। हालांकि सच्चाई क्या है? इसको लेकर खुलासा नहीं हो पाया है।


Click it and Unblock the Notifications











