Tunisha Sharma Suicide case: शीजान खान के परिवार मे तोड़ी चुप्पी- यह देखकर दुख होता है

Tunisha sharma-Sheezan khan:अलीबाबा टीवी शो एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के सुसाइड केस में शीजान मोहम्मद खान को पुलिस कस्टडी में रखा गया है। शीजान खान से पुलिस इस पूरे मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। शीजान खान अलीबाबा शो में मुख्य अभिनेता है। ऐसे में शीजान खान के परिवार का बयान सामने आया है। जहां पर उन्होंने कहा है कि निजता रखने की गुजारिश की है।
शीजान खान को चार दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है। शीजान खान की बहनें फलक नाज और शफक नाज ने इस मामले को लेकर एक बयान जारी किया है। शीजान खान के परिवार ने अपने जारी किए गए बयान में कहा है कि हर कोई जो इस मामले में एक बयान के लिए हमसे संपर्क करने की कोशिश कर रहा है, कृपया इस गंभीर स्थिति में हमारे परिवार को प्राइवेसी की अनुमति दें।
यह देखकर दुख होता है कि मीडिया के सदस्य लगातार हमें फोन कर रहे हैं। यहां तक कि हमारे अपार्टमेंट की इमारत के नीचे खड़े हैं। हमें भारतीय न्यायपालिका प्रणाली पर पूरा भरोसा है। और शीजान सभी प्रक्रियाओं में मुंबई पुलिस का सहयोग कर रहा है। हम इस बारे में सही समय आने पर बात करेंगे। लेकिन अभी के लिए कृपया हमें इस प्राइवेसी की अनुमति दीजिए, जिसका हमारा परिवार अभी हकदार है। बता दें कि तुनिषा शर्मा और शीजान खान 6 महीने से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे।
बताया जा रहा है कि तुनिषा के निधन से 15 दिन पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था। तुनिषा का रिश्ता केवल शीजान के साथ गहरा नहीं था। बल्कि उनकी बहन फलक नाज के साथ भी तुनिषा का रिश्ता दोस्ताना था। तुनिषा ने फलक के साथ अपनी कई तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। तुनिषा ने फलक के साथ लद्दाख वेकेशन के लिए भी गईं थी। गौरतलब है कि तुनिषा की मां का आरोप है कि शीजान खान ने उनकी बेटी को धोखा दिया। वह डिप्रेशन में चली गई थी।


Click it and Unblock the Notifications