Tunisha Sharma Suicide Case: डॅाक्टर को रोते हुए शीजान खान ने बोला- प्लीज तुनिषा को बचा लीजिए

Tunisha Sharma,Sheezan khan

Tunisha Sharma Suicide Case: टीवी शो अली बाबा दास्तान एक काबुल फेम एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के निधन के बाद उनसे जुड़ी कई सारी जानकारी सामने आ रही है। तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को अपने ही टीवी शो के सेट पर मेकअप रूम में खुद को फांसी लगा दी। तुनिषा के सुसाइड करने के आरोप में अलीबाबा एक्टर शीजान खान को गिरफ्तार किया गया है।

शीजान पर तुनिषा की मां ने बेटी को उकसाने का आरोप लगाया गया है। शीजान खान फिलहाल तो पुलिस कस्टडी में हैं। इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां पर वह तुनिषा को अपने शो के कुछ साथी के साथ अस्पताल लेकर आ रहे हैं। अस्पताल में आने के बाद शीजान खान काफी रो रहे थे। वसई के एफ एंंड बी अस्पताल के डॅाक्टर हनी मित्तल ने इस बारे में बात की है।

उन्होंने बताया कि जब तुनिषा को अस्पताल लाया गया तब वहां पर क्या हुआ? डॅाक्टर हनी मित्तल ने बताया कि तुनिषा को शीजान और उनके क्रू के अन्य सदस्यों ने शाम को 4 बजे के करीब लाए थे। डॅाक्टर ने कहा कि शीजान ने उनसे कहा कि किसी भी तरह से तुनिषा को बचाया जाए। शीजान लगातार रो रहा था। डॅाक्टर हनी मित्तल ने बताया कि तुनिषा को जब अस्पताल लाया गया तो उनका शरीर ठंडा पड़ गया था। उनकी आंखों में भी कोई हलचल नहीं थी। ईसीजी के कई टेस्ट किए गए। जहां पर लाइन सीधी पाई गई।

इसी के बाद हमने तुनिषा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को भी हमने इसकी जानकारी दे दी। डॅाक्टर ने कहा कि शीजान हम सभी से किसी तरह से तुनिषा को बचाने के लिए गुजारिश कर रहा था। वह वहां पर लगातार रो रहा था। डॅाक्टर ने कहा कि शीजान ने मुझसे कई बार कहा कि प्लीज इसे बचा लीजिए। वह वहां पर खड़ा होकर रो रहा था। लेकिन तुनिषा की मौत अस्पताल से आने से पहले हो चुकी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X