Tunisha Sharma Suicide Case- तुनिषा केस में शीजान खान को नहीं मिली जमानत, कोर्ट में लगाया बड़ा आरोप

Sheezan Khan Bail: अली बाबा दास्तान एक काबुल शो की एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के सुसाइड केस में शीजान खान की जमानत याचिका पर शनिवार को सुनवाई हुई। 7 दिसंबर को मुंबई की अदालत ने शीजान मोहम्मद खान की जमानत याचिका पर दोनों पक्षों की दलील को सुना। कोर्ट में यह बहस पूरी नहीं हुई। शीजान की जमानत याचिका पर सुनवाई 9 जनवरी को टाल दिया गया है।
दो दिन बाद कोर्ट इस मामले पर दोनों पक्षों की दलील को सुनने के बाद अब फैसला देगी। याद दिला दें कि शीजान खान को 24 दिसंबर की रात को पुलिस ने पूछताछ के लिए अपनी कस्टडी में रखा। 31 दिसंबर को पुलिस ने अपना पक्ष कोर्ट में रखा और शीजान की न्यायिक हिरासत को 14 दिन के लिए बढ़ा दिया। देखा जाए तो इस हिसाब से उन्हें 13 जनवरी तक पुलिस की कस्टडी में रखा जाएगा।
जेल में बंद शीजान खान को उनका परिवार निकालने की कोशिश में लगातार लगा हुआ है। कोर्ट में सरकारी वकील ने शीजान की जमानत का विरोध किया है। यह आरोप लगाया गया है कि शीजान खान पुलिस की जांच का सहयोग नहीं कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने कहा कि शीजान ने मोबाइल में अपनी कई चैट को डिलीट कर दिया है।
इस मामले में पुलिस को और अधक समय की जरूरत है। कोर्ट में शीजान के वकील ने कहा कि वह निर्दोष हैं। शीजान और उनका परिवार पुलिस की अक्षमता के कारण पीड़ित है। वकील ने कहा कि हमें न्याय पर भरोसा है। शीजान मोहम्मद खान निर्दोष हैं। मीडिया रिपोर्ट अनुसार शीजान खान ने ब्रेकअप के बाद तुनिषा से दूरी बनाना शुरू कर दिया था। तुनिषा उन्हें कई दफा मैसेज किया करती थीं। शीजान इस पर कोई भी बात खुलकर नहीं रख रहे हैं। शीजान के परिवार का कहना है कि दोनों का ब्रेकअप आपसी सहमति से हुआ था। दोनों अपने करियर पर फोकस करना चाहते थे।


Click it and Unblock the Notifications











