..................... तुनिषा शर्मा सुसाइड केस शीजान खान की जमानत की याचिका हुई रिजेक्ट।Tunisha Sharma Suicide case Sheezan Khan bail plea rejected again - Hindi Filmibeat

Tunisha Sharma सुसाइड केस में शीजान खान को फिर मिला जमानत का झटका, 21 दिन जेल में..

Sheezan Khan, Tunisha sharma

Tunisha Sharma- Sheezan Khan:तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में शीजान खान की रिहाई खतरे में बनी हुई है। शुक्रवार को वसई कोर्ट में शीजान खान की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है।याद दिला दें कि शीजान खान 20 दिन से अधिक पुलिस की गिरफ्त में हैं। तुनिषा की मौत के मामले में लगातार शीजान खान से पूछताछ की जा रही है।

तुनिषा की मां ने आरोप लगाया है कि शीजान खान के कारण ही उनकी बेटी ने आत्महत्या की है। कोर्ट ने शुक्रवार को जमानत पर अपना फैसला सुरक्षित कर लिया है। शीजान के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने शुक्रवार सुबह कहा था कि उन्हें इस बात पर पूरी तरह यकीन है कि एक्टर को जमानत मिल जाएगी। लेकिन इस बार कोर्ट के फैसले पर उन्हें अफसोस हुआ है।

शीजान खान के वकील ने शैलेंद्र मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि अदालत में सुनवाई के दौरान जो तर्क तुनिषा के वकील ने दिए हैं उन पर कोई सबूत नहीं दिए गए हैं। कोर्ट में यह सामने आया है कि तुनिषा ने मौत से पहले आखिरी बातचीत अपनी मां से की थी। इस पूरे मामले में शीजान मोहम्मद खान की गिरफ्तारी अवैध है।

पुलिस के पास कोई सबूत नहीं है उन्होंने अपनी शक्ति का गलत इस्तेमाल किया है। उन्होंने आगे कहा कि तुनिषा के वकील तरुण शर्मा के पास कोर्टरूम के लिए शिष्टाचार नहीं है। हमने कोर्ट में बताया है कि तुनिषा और शीजान का ब्रेकअप एक अच्छे नोट पर हुआ था।तुनिषा की जिंदगी में अली नाम के लड़के की फिर एंट्री हुई। शीजान की मां ने कहा है कि अगर तुनिषा की मां ने सुधार किया होता तो 24 दिसंबर को जो हुआ वो अनहोनी नहीं हुई होती। गौरतलब है कि तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को अली बाबा दास्तान ए काबुल के सेट पर सुसाइड कर लिया। शीजान खान और तुनिषा शर्मा ने एक दूसरे को कई दिनों तक डेट किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X