Tunisha Sharma : शीजान खान की जमानत अटकी, मौत से 15 मिनट पहले तुनिषा ने की कॉल पर बात

Tunisha Sharma,Sheezan khan

Tunisha Sharma Suicide Case- Sheezan Khan:तुनिशा शर्मा के सुसाइड मामले को लेकर मुंबई की अदालत में शीजान खान की जमानत को लेकर चर्चा हुई। कोर्ट ने सुनवाई को आगे के लिए टाल दिया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में यह सामने आया है कि कोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि तुनिषा ने अपने निधन से 15 मिनट पहले किसी से वीडियो और फोन कॅाल पर बात की थी।

यह शख्स शीजान खान नहीं बल्कि अली नाम का एक लड़का है। कोर्ट में यह बताया गया है कि शीजान खान से ब्रेकअप के बाद तुनिषा अली नाम के शख्स के संपर्क में आई थीं। अपने निधन से 15 मिनट पहले तुनिषा ने अली से बात की थी। तुनिषा की मां को भी अली के बारे में जानकारी थी। शीजान खान के वकील ने इस बात को कोर्ट के सामने अपनी बात रखी है।

शीजान खान के वकील शैलैंद्र मिश्रा ने कहा है कि जब तुनिषा का शीजान से ब्रेकअप हो गया था। तुनिषा ने डेटिंग एप टिंडर पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी। इस ऐप पर तुनिषा की दोस्ती हुई। तुनिषा और अली ने डेटिंग भी शुरू की। तुनिषा और अली के बीच 21 दिसंबर से लेकर 23 दिसंबर के बीच बात हुई थी। तुनिषा ने 23 दिसंबर को अली के फोन से अपनी मां को वीडियो कॅाल भी किया था।

सुसाइड के भी 15 मिनट पहले तुनिषा ने वीडियो कॅाल करके अली से बात की थी। वकील का दावा है कि शीजान नहीं बल्कि अली से तुनिषा संपर्क में थी। शीजान के वकील की दलीलों के बाद तुनिषा के वकील ने कुछ दस्तावेज कोर्ट के सामने रखे हैं। जवाब देने के लिए तुनिषा शर्मा के वकील ने कोर्ट से 11 जनवरी तक की मोहलत मांगी है। इस मामले में आगे की सुनवाई 11 जनवरी को होगी। आपको बता दें कि तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को अपने टीवी शो अली बाबा दास्तान एक काबुल सेट के मेकअप रूम में सुसाइड कर लिया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X