Tunisha Sharma Suicide पर बड़ा बयान- तुनिषा की मौत मुझे मर्डर लगता है, इतने सारे लोग के बीच में..

Tunisha Sharma

Tunisha Sharma Suicide Case:तुनिषा शर्मा सुसाइड केस के बाद कई ऐसे लोग हैं जिन्हें प्रत्युषा बनर्जी की मौत याद आ गई। साल 2016 में 24 साल की उम्र में प्रत्युषा ने आत्महत्या कर ली। ठीक इसी तरह महज 20 साल की उम्र में तुनिषा शर्मा ने भी अपने टीवी शो अलीबाबा दास्तान ए काबुल के सेट पर खुद की जान ले ली। दोनों ही मामलों में प्रेम और ब्रेकअप का एंगल सामने आया है। तुनिषा के केस की खबर प्रत्युषा बनर्जी के माता-पिता तक भी पहुंची है। प्रत्युषा के पिता शंकर बनर्जी ने इस संबंध में बात की है। उन्होंने अपनी बेटी को भी याद किया है और तुनिषा की मां के लिए दुख जताया है। एक न्यूज चैनल से बातचीत में प्रत्युषा के पिता ने इस पर बात की है। उनका कहना है कि मैंने जब तुनिषा के बारे में न्यूज पढ़ी तो काफी दुख हुआ। यह सुनने के बाद मेरे पुराने घाव ताजा हो गए। मैं भी पिता हूं और तुनिषा की मां की हालत समझ सकता हूं।

तुनिषा की मौत मुझे मर्डर जैसा लगता है

तुनिषा की मौत मुझे मर्डर जैसा लगता है

तुनिषा के सुसाइड पर उनका कहना है कि ईमानदारी से कहूँ तो तुनिषा की मौत मुझे मर्डर जैसा लगता है। बीते कई सालों से कई सारी हत्याओं को आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। ऐसा ही कुछ सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुआ। मैं इस बारे में अपनी पत्नी से बात कर रहा था।

इतने सारे लोगों के पीछे कोई ऐसे कदम उठा ले

इतने सारे लोगों के पीछे कोई ऐसे कदम उठा ले

हम दोनों रोने लगे कि फिर एक बार एक मां ने अपनी मासूम बेटी को खो दिया। तुनिषा सुसाइड केस पर उनका कहना है कि ऐसा कैसे हो सकता है कि इतने सारे लोगों के पीछे कोई ऐसे कदम उठा ले। अगर कोई जानबूझकर सुसाइड करता है तो कोई खत छोड़कर जाता है, ताकि किसी को परेशानी ना हो।

मेरी बेटी को मारा गया

मेरी बेटी को मारा गया

मैं प्रत्यूषा का पिता होने के नाते सौ प्रतिशत कह सकता हूं कि यह मर्डर है। तुनिषा सुसाइड नहीं कर सकती है। अपनी बेटी को मैं न्याय नहीं दिला पाया हूं। मैं कई बार यह बोल चुका हूं कि मेरी बेटी को मारा गया है।

शीजान खान गिरफ्तार

शीजान खान गिरफ्तार

मेरी यही ख्वाहिश है कि जो मेरी बेटी के साथ हुआ है वह किसी और के साथ न हो। आपको बता दें कि तुनिषा सुसाइड केस में पुलिस ने शीजान खान को अपनी कस्टडी में रखा है। तुनिषा की मां के शिकायत के बाद पुलिस ने शीजान खान के खिलाफ केस दर्ज किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X