Tunisha Sharma suicide case : महिला अधिकारी ने लिया तुनिषा का नाम, बुरी तरह रो पड़े शीजान खान!

Tunisha Sharma Suicide case Sheezan khan crying:तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में अलीबाबा दास्तान एक काबुल शो के अभिनेता शीजान खान पुलिस गिरफ्त में है। 24 दिसंबर को तुनिषा शर्मा ने टीवी शो के सेट पर शीजान खान के मेकअप रूम में सुसाइड कर लिया। जिसके बाद तुनिषा शर्मा के मां के बयान के आधार पर शीजान खान को पुलिस कस्टडी में रखा गया है।
लगातार हर दिन शीजान खान से इस केस को लेकर पूछताछ की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार शीजान खान ने धर्म और उम्र के साथ श्रद्धा मर्डर केस का उदाहरण देते हुए यह कहा है कि उनका ब्रेकअप हो चुका था। हाल ही में जब एक महिला पुलिस अधिकारी ने शीजान मोहम्मद खान से तुनिषा के बारे में बात की तो वह रो पड़े। शीजान खान बीते 4 दिन से पुलिस कस्टडी में हैं।
एक महिला अधिकारी ने शीजान से तुनिषा के साथ उनके रिश्ते के बारे में बात की। जहां पर शीजान खान रो पड़े। वहीं पुलिस का कहना है कि शीजान बीते दो दिन से ब्रेकअप करने की कई सारी अलग-अलग वजह बता रहा है। वह किसी एक बयान पर टिका हुआ नहीं है। महिला अधिकारी ने यह बताया है कि शीजान काफी चुप है। उसके हाव भाव से कुछ भी अंदाजा लगा पाना उनके लिए मुश्किल हो रहा था। लेकिन वह पिछली रात रोने लगा। फिलहाल इस मामले में शीजान को कब राहत मिलेगी, यह कह पाना अभी मुश्किल है।
बताया जा रहा है कि पुलिस अभी तक 17 लोगों के बयान ले चुकी है। साथ ही घटनास्थल की वीडियोग्राफी भी की गई है। शीजान से भी पूछताछ के दौरान वीडियो में बयान लिया जा रहा है। सबसे पहले पूछताछ में शीजान खान ने बताया था कि धर्म और उम्र के कारण दोनों ने अलग होने का फैसला किया था। वहीं तुनिषा की मां का कहना है कि शीजान ने मेरी बेटी तो धोखा दिया है। वह काफी डिप्रेशन में थीं। इस पूरे मामले में शीजान खान के परिवार का कहना है कि उसे फंसाया जा रहा है। वह बेगुनाह है।


Click it and Unblock the Notifications