Tunisha Sharma Suicide Case: पायल रोहतगी ने तुनिषा के परिवार पर उठाया सवाल- उसने डिप्रेशन पर बात की

Tunisha Sharma Suicide Case:तुनिषा शर्मा सुसाइड केस को लेकर कई सेलेब्स अपनी राय जाहिर कर रहे हैं। इस पूरे मामले को लेकर उर्फी जावेद और शर्लिन चोपड़ा के बाद लॉक अप शो की कंटेस्टेंट पायल रोहतगी ने अपना मत जाहिर किया है। पायल रोहतगी ने शीजान खान की बजाय तुनिषा शर्मा के परिवार पर बात की है। तुनिषा शर्मा की मौत पर हर कोई हैरान है।
पायल रोहतगी ने तुनिषा शर्मा के निधन पर एक्ट्रेस के परिवार को लेकर बात की है। पायल रोहतगी और उनके पति संग्राम सिंह के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान तुनिषा शर्मा के सुसाइड पर पायल रोहतगी से सवाल किया गया। पायल रोहतगी ने कहा कि तुनिषा ने साल 2018 में एक इंटरव्यू के दौरान डिप्रेशन पर बात की थी। तुनिषा की उम्र उस समय केवल 16 से 17 साल के बीच की थी। पायल रोहतगी ने आगे कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि परिवार में बुजुर्गों को अपने बच्चों के जीवन में अधिक शामिल होना चाहिए।
खासकर तब जब उस बच्चे ने मानसिक तौर पर मजबूत ना होने की बात कही हो। इसके आगे पायल ने कहा कि तुनिषा केवल 20 साल की थीं। साल 2018 में डिप्रेशन से लड़ने के बारे में बात कर यह जाहिर किया था कि वह मानसिक तौर पर मजबूत नहीं है। ऐसे में उसके परिवार वालों को उसकी अधिक देखभाल करनी चाहिए। तुनिषा काम भी कर रही थी। उस पर काम करने का दबाव भी होगा।
टीवी का काम बहुत अधिक तनाव से भरा होता है। पायल ने इसके आगे कहा कि मैंने 2 टीवी शो में काम किया है। हम 12 घंटे काम करने के बाद सेट से घर चले जाते थे। नए लोगों को 15 घंटे काम करना पड़ता था। शो के लीड के पास कोई समय सीमा नहीं होता। इसके अलावा मुझे दूसरे एंगल के बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस को इस पर सभी को जांच करने देनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications