Tunisha Sharma Suicide case: पुलिस कस्टडी में शीजान खान की बुरी हालत, 17 लोगों का बयान दर्ज

Sheezan Khan- Tunisha Sharma Suicide Case:अली बाबा दास्तान ए काबुल की एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने टीवी शो के सेट पर सुसाइड कर लिया। सुसाइड की वजह की खोज पुलिस कर रही है। इस बीत तुनिषा शर्मा की मां के बयान के आधार पर अलीबाबा शो के अभिनेता शिजान खान को पुलिस कस्टडी में रखकर पूछताछ की गई है। शीजान को 24 दिसंबर को ही हिरासत में ले लिया गया है। लगातार उनसे तुनिषा के साथ रिश्ता और ब्रेकअप की वजह पूछी जा रही है। रिपोर्ट अनुसार शीजान ने कई दफा अपने बयान को बदला है। वहीं अब पूछताछ की जानकारी मीडिया के सामने आयी है। अलीबाबा टीवी शो के सेट पर ही शीजान और तुनिषा को प्यार हो गया था। दोनों के बीच उम्र का काफी बड़ा फासला है। शीजान खान की उम्र 28 साल है। तुनिषा केवल 20 साल की थीं।

पुलिस कस्टडी में शिजान
शीजान खान को लेकर पुलिस की तरफ से जानकारी सामने आयी है। पहले तो पुलिस कस्टडी में शिजान बेहद शांत रहा। लेकिन बाद वह एक महिला अधिकारी के सामने रोने लगा। शिजान खान ने बताया कि तुनिषा के मौत से 2 हफ्ते पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

धर्म और उम्र के कारण
इस बीच यह भी जानकारी सामने आयी कि धर्म और उम्र के कारण शीजान ने ब्रेकअप किया। इस बीच शीजान की तरफ से श्रद्धा वालकर हत्या केस की भी बात सामने आयी। शीजान खान ने इस बात से पूरी तरह से इंकार कर दिया कि उन्होंने कई लड़कियो ंको डेट किया है।

17 लोगों के बयान दर्ज
पुलिस इस पूरे मामले में अभी तक 17 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। इन 17 लोगों में अली बाबा दास्ता ए काबुल सेट से जुड़े कई लोग भी शामिल हैं। साथ ही 24 दिसंबर को मौत से पहले तुनिषा के बर्ताव पर भी सेट के लोगों से बात की गई।

मोबाइल फोन और कपड़े जब्त
फिलहाल पुलिस इस मामले में तेजी से अपनी जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस कस्टडी में शीजान खान को और अधिक दिन रखे जाने की खबर भी सामने आ रही है। पुलिस ने शीजान खान का मोबाइल फोन और कपड़े जब्त कर लिए हैं। जो 24 दिसंबर को तुनिषा और शीजान ने पहन रखा था।


Click it and Unblock the Notifications