Tunisha Sharma Suicide: 20 साल की तुनिषा की करोड़ों की कमाई, Net Worth और प्रॅापर्टी जानकर उड़ेंगे होश

Tunisha Sharma

Tunisha Sharma Net Worth:अली बाबा दास्तान ए काबुल फेम एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने सुसाइड कर लिया। मौत के चार दिन बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। तुनिषा शर्मा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि केवल मां ही उनका पूरा परिवार हैं। मां उनके लिए छोटे से बच्चे की तरह हैं। वह उनका पूरा ख्याल रखती हैं। पुलिस ने तुनिषा शर्मा के सुसाइड केस के मामले में उनके एक्स ब्वॅायफ्रेंड शीजान खान को गिरफ्तार किया है। हर दिन शीजान खान से तुनिषा शर्मा के साथ उनके रिश्ते और ब्रेकअप पर बयान दर्ज करा रही है। आपको बता दें कि तुनिषा शर्मा की उम्र केवल 20 साल की थी। वह टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में 12 साल की उम्र से ही काम कर रही थीं। ऐसे में अपने टैलेंट के बलबूते पर उन्होंने कभी भी पैसे की कमी नहीं देखी। एक एपिसोड के लिए वह 40 से 60 हजार की फीस लेती थीं।

तुनिषा शर्मा के पास करोड़ों की प्राॅपर्टी

तुनिषा शर्मा के पास करोड़ों की प्राॅपर्टी

तुनिषा शर्मा ने इससे पहले कई सारे टीवी शो किए। लेकिन उन्हें लोकप्रियता केवल अली बाबा दास्तान ए काबुल में मरियम की भूमिका से मिली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तुनिषा शर्मा के पास करोड़ों की प्राॅपर्टी है। तुनिषा शर्मा अपने पीछे लगभग 15 करोड़ की संपत्ति मां के लिए छोड़ कर गई हैं।

तुनिषा के पास आलीशान घर

तुनिषा के पास आलीशान घर

तुनिषा ने बहुत कम उम्र में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्र्री में काम कर रही हैं। कम उम्र में तुनिषा ने फेम और काफी पैसा देख लिया था। तुनिषा ने घर से लेकर गाड़ी तक अपने लिए काफी कुछ खरीद लिया था। तुनिषा के पास घर के नाम पर आलीशान घर भी खरीद रखा है।

तुनिषा की मां उनके लिए सबकुछ

तुनिषा की मां उनके लिए सबकुछ

उनके पास एक लग्जरी गाड़ी भी है। तुनिषा अपने मां के साथ मिलकर अपने अकाउंट को संभालती थीं। तुनिषा की मां उनके लिए सबकुछ थीं। ऐसे में केवल ब्रेकअप के आधार पर अपनी जिंदगी को खत्म करने का रास्ता तुनिषा ने क्यों चुना, यह बड़ा सवाल है।

शीजान खान पर बड़ा आरोप

शीजान खान पर बड़ा आरोप

तुनिषा ने अपने मौत के लिए किसी को जिम्मेदार भी नहीं ठहराया है। तुनिषा की मां का कहना है कि शीजान खान ने ही उनकी बेटी को सुसाइ करने के लिए उकसाया है। तुनिषा के अंतिम संस्कार के बाद उनकी मां की हालत काफी खराब है। तुनिषा के रिश्तेदार इस वक्त उनकी मां का सहारा बने हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X