तुनिषा शर्मा सुसाइड के 2 महीने बाद एक्टर का बड़ा खुलासा- उस दिन वो मुझसे बात करने...

By Filmibeat Desk
Tunisha Sharma

Tunisha Sharma Suicide Case:तुनिषा शर्मा सुसाइड केस को लेकर बड़ी जानकारी सामने आयी है। कई दिनों से यह रिपोर्ट आ रही थी कि तुनिषा शर्मा डिप्रेशन का शिकार थीं। कहीं ना कहीं उनकी सुसाइड की वजह यह भी बताई जा रही थी। वहीं अब तुनिषा शर्मा के एक करीबी दोस्त ने इस बात का खुलासा किया है कि डिप्रेशन का मामला इस केस में नहीं है।

अली बाबा दास्तान एक काबुल फेम अभिनेता चंदन के आनंद ने इस बारे में बात की है। उन्होंने तुनिषा के सुसाइड के 2 महीने बाद इस बारे में बात की है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार चंदन के आनंद ने कहा है कि तुनिषा अपनी मौत से एक दिन पहले उनसे कुछ बात करना चाहती थीं। तुनिषा कुछ जरूरी बात बताना चाहती थीं। लेकिन समय की कमी के कारण तुनिषा और चंदन की बात नहीं हो पाई।

इसके बाद अगले दिन तुनिषा शर्मा ने सुसाइड कर लिया। एक अखबार को दिए गए इंटरव्यू में चंदन ने कहा कि कई बार सेट पर कोई ना कोई काम आ जाता था। इस वजह से हमारी बात नहीं हो पाई। अगले ही दिन तुनिषा शर्मा ने ऐसा कदम उठा लिया। मुझे इस बात की जरा सी भी जानकारी नहीं है कि तुनिषा को मुझसे क्या बात करनी थी। तुनिषा के डिप्रेशन पर चंदन का कहना है कि कई लोग कह रहे हैं कि तुनिषा डिप्रेशन में थी। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं था। जब सब यह कहते हैं कि वह डिप्रेशन में थी, तो यह सुनकर मुझे बुरा लगता था। वो जरा भी डिप्रेशन में नहीं थी।

अब उसके साथ क्या हुआ, यह कहानी तो केवल वही जानती है। फिलहाल जब भी मैं उसके बारे में सोचता हूं तो सेट पर उसकी कड़ी मेहनत मुझे याद आ जाती है। तुनिषा खुश रहने वाली और काम पर पूरी तरह से फोकस करने वाली लड़की थी। लेकिन अब कुछ नहीं किया जा सकता है। बता दें कि तुनिषा शर्मा ने दिसंबर में अपने टीवी शो अली बाबा दास्तान एक काबुल के सेट पर अभिनेता शीजान खान के मेकअप रूम में सुसाइड कर लिया

More from Filmibeat

Read more about: tunisha sharma television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X