Tunisha sharma suicide : पहली बार आरोपी शीजान खान ने तोड़ी चुप्पी- श्रद्धा हत्याकांड के बाद डर गया था

By Filmibeat Desk
Tanisha Sharma, Sheezan khan

Sheezan Khan Talk about Tunisha Sharma Suicide:टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा का सुसाइड केस में नया मामला सामने आ रहा है। शनिवार 24 दिसंबर को तुनिषा शर्मा ने अपने टीवी शो अलीबाबा दास्तान ए काबुल के सेट पर सुसाइड कर लिया। तुनिषा की मां ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि अली बाबा के एक्टर शीजान मोहम्मद खान के कारण उनकी बेटी ने यह कदम उठाया है। पुलिस ने शीजान को रिमांड पर भेज दिया है। वहीं अब एक वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि शीजान ने पुलिस के सामने अपने और तुनिषा के ब्रेकअप की वजह पर बात की है। शीजान पर आरोप है कि उन्होंने तुनिषा को आत्महत्या के लिए उकसाया है। तुनिषा के घरवालों का कहना है कि शीजान ने उन्हें धोखा दिया है। उनकी बेटी के साथ अफेयर रखने के बाद दूसरी लड़की के लिए धोखा दिया है।

शीजान खान का बयान

शीजान खान का बयान

इस मामले में यह जानकारी सामने आयी है कि शीजान ने पुलिस कस्टडी में तुनिषा से ब्रेकअप की वजह बताई है। उनका कहना है कि तुनिषा का धर्म अलग था। साथ ही दोनों की उम्र में भी काफी फासला था। इस वजह से उसने ब्रेकअप किया।

शीजान का किसी और लड़की के साथ रिश्ता

शीजान का किसी और लड़की के साथ रिश्ता

शीजान ने कहा कि श्रद्धा वालकर हत्याकांड के बाद वह काफी डर गए थे। धर्म और उम्र के कारण ब्रेकअप किया।टाइम्स नाउ की रिपोर्ट अनुसार शीजान का किसी और लड़की के साथ रिश्ता है। यह जानने के बाद तुनिषा को पैनिक अटैक आया था। उसे अस्पताल में भी एडमिट किया गया था।

पहले भी कर चुकी थीं सुसाइड की कोशिश

पहले भी कर चुकी थीं सुसाइड की कोशिश

खबरों के अनुसार शीजान ने बताया कि तुनिषा ने पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश की है। उस वक्त उन्होंने उसे बचा लिया था। शीजान ने कहा कि मैंने तुनिषा की मां को कहा था कि वह अपनी बेटी का खास तौर पर ध्यान रखें। शीजान ने कहा है कि धर्म और उम्र के फासले के कारण उन्होंने तुनिषा से रिश्ता खत्म कर लियाा।

15 दिन पहले हुई शीजान और तुनिषा का ब्रेकअप

15 दिन पहले हुई शीजान और तुनिषा का ब्रेकअप

तुनिषा की मां का कहना है कि शीजान ने उनकी बेटी का केवल इस्तेमाल किया है। याद दिला दें कि तुनिषा और शीजान की लव स्टोरी की शुरुआत अलीबाबा के सेट पर से हुई। 6 महीने पहले दोनों का रिश्ता शुरू हुआ था। तुनिषा की मौत के 15 दिन पहले दोनों का ब्रेकअप हुआ। 28 दिसंबर तक शीजान को पुलिस कस्टडी में रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X